hrbreakingnews.com

नागौर मंडी भाव: जीरा में जोरदार तेजी, कई फसलों के ऊपरी भाव में बदलाव

 
नागौर मंडी भाव

Nagaur Mandi bhav: नागौर मंडी में शनिवार को कारोबार के दौरान कुछ फसलों के भाव में तेजी देखने को मिली। सबसे प्रमुख तेजी जीरा के ऊपरी भाव में रही, जो 22,650 से बढ़कर 23,700 रुपए तक पहुंच गया। यानी जीरा के अधिकतम भाव में 1,050 रुपए की तेजी दर्ज हुई। विराट चमकी मूंग का अधिकतम भाव भी 8,960 से बढ़कर 9,000 रुपए हो गया। इसबगोल में 100 रुपए तथा दाणा मेथी में 50 रुपए की बढ़त ऊपरी भाव में देखने को मिली। सिंधी सुवा का अधिकतम भाव भी 8,200 से बढ़कर 8,500 रुपए रहा।

दूसरी ओर नागौर मंडी में कई फसलों के ऊपरी भाव में हल्की मंदी भी दिखाई दी। ग्वार का अधिकतम भाव 6,523 से घटकर 6,485 रुपए, असालिया 6,200 से घटकर 6,150 रुपए और तारामीरा 6,850 से घटकर 6,800 रुपए रहा। ज्वार का ऊपरी भाव 5,976 से घटकर 5,800 रुपए तथा मोठ 7,200 से घटकर 7,100 रुपए रहा। काला तिल में 100 रुपए और सफेद तिल में 200 रुपए की गिरावट ऊपरी भाव में रही। चना भी 5,800 से घटकर 5,750 रुपए के अधिकतम स्तर पर रहा। हालांकि सरसों (रायड़ा) का भाव 8,100 रुपए पर स्थिर रहा।

नागौर मंडी भाव

फसल नाम भाव
विराट चमकी मूंग 8600–9000
मूंग 7800–8500
ग्वार 6000–6485
जीरा 17500–23700
सौंफ 8000–13000
इसबगोल 10000–15300
असालिया 5900–6150
दाणा मेथी 6000–6500
सिंधी सुवा 6000–8500
तारामीरा 6500–6800
ज्वार 5000–5800
चना 5500–5750
मोठ 6000–7100
काला तिल 10000–11400
सफेद तिल 10500–12300
सरसों (रायड़ा) 8100