hrbreakingnews.com

17 नवंबर का मौसम : चक्रवाती तूफान से बदलेगा मौसम, हरियाणा, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather on November 17 :हरियाणा, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में अब प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। इसके साथ-साथ ठंड भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। अब एक बार फिर चक्रवाती तूफान से देश के कई राज्यों में मौसम (Weather on November 17) में बड़ा बदलाव नजर आने वाला है। आईएमडी के अनुसार दिन के समय मौसम साफ रहेगा, लेकिन शाम के बाद बादल बढ़ने लगेंगे। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 
 चक्रवाती तूफान से बदलेगा मौसम, हरियाणा, यूपी समेत जानें देशभर के मौसम का हाल

HR Breaking News (Weather on November 17) दिवाली के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में सर्दी बढ़ने लगी है। एक ओर जहां हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों में लोग प्रदूषण और धुंध से परेशान है। वहीं, अब मौसम में बदलाव से ठंड का अहसास भी बढ़ने लगा है। अब इसी बीच आईएमडी (IMD Rain Alert) ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने के आसार दिखाए हैं। हालांकि इस दौरान कई राज्यों में बारिश के आसार है। खबर में जानिए मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग का कहना है कि आज 16 नवंबर 2026 को हरियाणा (Haryana Ka Mausam) में दिन भर धूप खिली रहने वाली है। आईएमडी के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच रहने वाला है। आईएमडी के अनुसार आज रात से हल्की बारिश का दौर आ सकता है और तेज हवाएं चल सकती हैं।


19 नवंबर तक रहेगा मौसम शुष्क


IMD (IMD Rain Alert) के पूर्वानुमान अनुसार 19 नवंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। ऐसे में बारिश का यह दौर हल्का और छोटा रह सकता है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े में अब हल्की ठंड का आगमन हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के आसपास बना रहने की संभावना है।

 

आगामी दिनों में मौसम का हाल 


मौसम विभाग (mausam vibhag) का कहना है कि अभी तो तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। उसके बाद तापमान धीरे-धीरे नीचे आएगा और 17 नवंबर इस पखवाड़े का सबसे ठंडा दिन रहने वाला है। जब अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रहेगा।


आईएमडी के अनुसार आज 16 नवंबर को दिन में धूप रहेगी और तापमान 28 डिग्री तक जाएगा, वहीं, रात में बादल और हल्की बारिश के आसार है। 17 नवंबर से मौसम में ठंडक बढ़ने लगेगी और दिन का तापमान 25 डिग्री और रात का 15 डिग्री रह सकता है। 18 नवंबर को भी दिन का तापमान 25 डिग्री और रात का 14 डिग्री के पास रहने वाला है।

 

आगामी 14 दिनों में मौसम का हाल 


मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 14 दिनों में हरियाणा में बारिश (rain in haryana) के आसार नहीं है और 16 नवंबर की रात की हल्की बारिश के बाद 17 नवंबर से मौसम फिर साफ हो जाएगा।


राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की धुंध और कोहरा छाया रहने  वाला है, हालांकि दिन में मौसम साफ रह सकता है। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान (Weather Temprature) 14 डिग्री सेल्सियस के पास रहने की संभावना है। हालांकि अभी बारिश के आसार नहीं है। 

यूपी में कैसा रहेगा मौसम 


यूपी (UP Weather) में आज मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है, लेकिन सुबह और रात के समय कोहरे का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 16 और 17 नवंबर को प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

बिहार के मौसम का हाल 


बिहार (Bihar Ka Mausam) में आज बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। हालांकि, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया के साथ ही कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है।