20 नवंबर 2026 मंडी भाव : कपास, धान, सरसों, ग्वार और नरमा में जोरदार तेजी, देखें रेट लिस्ट
20 November 2026 Mandi Bhav : किसान भाईयों के लिए यह खबर अहम है। दरअसल, आए दिन मंडियों में सभी फसलों के भाव अपडेट होते हैं और उपज का अच्छा भाव पाने के लिए किसानों को ताजा भाव पर नजर बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। आज भी कपास धान, मूंग, सरसों, गेहूं, जौ, ग्वार, अरंडी, चना और नरमा के भाव में बदलाव आया है। चलिए जानते हैं -
HR Breaking News - आज 20 नवंबर को देशभर की मंडियों में फसलों के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आदमपुर मंडी में आज देसी कपास और नरमा के भाव में उछाल आया है। वहीं गंगानगर मंडी में कपास, मक्का, सरसों (sarso ka rate), नरमा और मूंग के रेट हाई पर चल रहे हैं।
इसके अलावा ऐलनाबाद मंडी में कपास की कीमत (kapaas ka bhav) 9000 रुपये प्रति क्विंटल के करीब जा पहुंची है। वही सरसों 8800 से ऊपर बिक रही है। मूंग का भाव भी लगभग 8000 रुपये क्विंटल के आसपास कारोबार कर रहा है। धान की कीमतों की बात करें तो फिलहाल सभी मंडियों में अच्छा खासा भाव मिल रहा है। आज की ताजा मंडी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश की कई प्रमुख मंडियों में धान का भाव (dhan ka bhav) 5000 रुपये क्विंटल से ऊपर रहा है।
आदमपुर मंडी में कपास और नरमा भाव -
आदमपुर मंडी में आज देशी कपास (deshi kapaas ka rate) और नरमा का रेट तेज रहा है। देशी कपास का भाव 8,740 रुपये प्रति क्विंटल रहा है वहीं नया नरमा का रेट 8,960 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा।
गंगानगर मंडी में फसलों का भाव -
| कपास | 9099 |
| मक्का | 2926 |
| बाजरी | 2717 |
| सरसों | 9446 |
| नरमा | 9222 |
| ग्वार | 7980 |
| मूंग | 8150 |
| गेहूं | 2700 |
| जौ | 2995 |
ऐलनाबाद मंडी में फसलों का ताजा भाव -
| कपास | 8772 |
| बाजरी | 2670 |
| सरसों | 8835 |
| अरंडी | 7750 |
| नरमा | 9051 |
| ग्वार | 8200 |
| चना | 7251 |
| मूंग | 7900 |
| गेहूं | 2731 |
प्रमुख मंडियों में धान का रेट -
| पीलीभीत | ₹5,277 |
| जींद | ₹5,270 |
| कैथल | ₹4,800–4,900 |
| तरनतारन | ₹5,412 |
| जुलाना | ₹5,300 |
| रोहतक | ₹5,300 |
| अज्जर | ₹5,300 |
| बरेली | ₹5,295 |
