22 नवंबर मंडी अपडेट : धान की कीमतों में जबरदस्त उछाल, चेक करें रेट लिस्ट
Mandi Update - धान उत्पादक किसानों के लिए गुड न्यूज़ है। दरअसल पिछले कई दिनों से लगातार धान की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। आज 22 नवंबर को धान के भाव में 100 से 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आई है। कुछ मंडियों में धान का रेट 5500 प्रति क्विंटल के पार जा पहुंचा है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव -
HR Breaking News - धान के भाव में पिछले साल की तुलना में जबरदस्त उछाल आया है। सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2441 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Dhan MSP) 2461 में प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस समय देश की ज्यादातर मंडियों में धान का भाव MSP से काफी ऊपर चल रहा है।
आज 22 नवंबर को 1401, 1121, 1718 धान के भाव में (Dhan ka bhav) सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई है। इन तीनों ही धान किस्मों की खरीद में सक्रियता देखने को मिली है। मंडियों में धान की आवक बढ़ी है, लेकिन इसके बाद भी कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।
धान के भाव में और आएगी तेजी - (Dhan mandi rate)
आज बाजार में 1121 धान का टॉप रेट 5561 रुपए प्रति क्विंटल रहा है। वहीं 1401 वैरायटी धान की कीमत 5320 रुपए प्रति क्विंटल रही, 1718 धान 5311 रुपए के उच्चतम स्तर पर बना हुआ है। इसके अलावा DP धान 5260 प्रति क्विंटल, 1885 वैरायटी धान की कीमत (dhan rate today) 5210 रुपए क्विंटल, PB 1 वैरायटी का भाव 4850 रुपए प्रति क्विंटल के दौयरे में कारोबार करता नजर आया है। फिलहाल बाजार का रुख सकारात्मक बना हुआ है और आवक घटने पर मांग में और मजबूती आ सकती है जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।
जींद मंडी में धान की कीमत -
1121धान का भाव = ₹5060 से 5540
1718 धान का भाव = ₹5000 से 5311
DP धान का भाव = ₹5000 से 5260
एटा मंडी का भाव -
1718 धान का भाव = ₹4500 से 4921
1509 धान का भाव = ₹4300 से 4510
धान ताज का भाव = ₹3500 से 3810
पिल्लूखेड़ा मंडी का ताजा भाव
1121धान का भाव = ₹5140 से 5561
1718 धान का भाव =₹5010 से 5215
1885 धान का भाव = ₹4950 से 5210
1401 धान का भाव = ₹5000 से 5320
जाखल मंडी
1718 धान भाव = ₹5000 से 5245
1509 धान भाव = ₹4300 से 4660
1847 धान भाव = ₹4050 से 4431
1401 धान भाव = ₹5000 से 5275
PB-1 धान भाव = ₹4600 से 4885
मुरैना मंडी
1718 धान का भाव = ₹4500 से 4911
हाथरस मंडी
1509 धान का भाव = ₹4400 से 4680
1718 धान का भाव = ₹4700 से 5011
सोनीपत मंडी
1121 धान का भाव = ₹5100 से 5511
1718 धान का भाव = ₹5050 से 5270
कलानौर मंडी
1121 धान का भाव = ₹5100 से 5515
1718 धान का भाव = ₹5000 से 5220
