hrbreakingnews.com

25 नवंबर मंडी भाव : धान के भाव में तूफानी तेजी, चेक करें सभी मंडियों का ताजा भाव 

Dhan Mandi Bhav - धान के भाव में काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले साल की तुलना में किसानों को इस साल धान का अच्छा भाव मिल रहा है। आज 25 नवंबर को धान की कीमतों में तूफानी तेजी आई है। बासमती धान का रेट 6 हजार रुपये क्विंटल के करीब जा पहुंचा है। इसके अलावा 1121 और 1718 धान में भी उछाल दर्ज किया गया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं सभी मंडियों का ताजा भाव - 

 
25 नवंबर मंडी भाव : धान के भाव में तूफानी तेजी, चेक करें सभी मंडियों का ताजा भाव 

HR Breaking News - धान की खेती करने वाले किसानों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, आज 25 नवंबर को धान के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बासमती धान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बासमती हाथ से कटे धान का रेट 5922 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है, 1121 हाथ से कटे धान की कीमत 5922 रुपये क्विंटल है वहीं 1718 धान का भाव 5611 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। 


1121 धान की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी - 


1121 धान के भाव में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। मतलौडा में मंडी में हाथ से कटे धान का भाव 5922 रुपये क्विंटल, सफीदों में हाथ 5665 और आम भाव 5550 से 5600 रुपये क्विंटल, पिल्लूखेड़ा में कंबाइन 5200 से 5621 रुपये क्विंटल, नजफगढ़ में 5621 रुपये, नाभा में 5200 से 5600 रुपये क्विंटल, रोहतक में हाथ 5600 रुपये क्विंटल, उचाना में कंबाइन 5221 और हाथ 5571 रुपये क्विंटल, गोहाना में हाथ 5560 और कंबाइन 5400 रुपये क्विंटल, समालखा में 5541 रुपये क्विंटल, बपौली में हाथ 5541 रुपये क्विंटल, खरखौदा में 5531 रुपये, जुलाना में हाथ 5650 और कंबाइन 5431 रुपये क्विंटल, और जींद में 5551 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा है। 

झज्जर में 1121 कंबाइन धान का रेट (1121dhan ka rate) 4800 और हाथ 4900 से 5551 रुपये क्विंटल, मोहना में 5501 रुपये, कैथल में 5500 रुपये क्विंटल, पातड़ां में 4750 से 5480 रुपये क्विंटल, मलोट में 5400 रुपये क्विंटल, खैर में 5251 रुपये क्विंटल, डबरा में 4900 से 5100 रुपये क्विंटल, प्रयागराज में 4900 से 5100 रुपये क्विंटल, नारीबारी प्रयागराज में हाथ 5000 से 5100 रुपये क्विंटल, राजापुर चित्रकूट में 4600 से 4800 रुपये क्विंटल, और कलायत में हाथ 5400 से 5550 और कंबाइन 5200 से 5325 रुपये क्विंटल रहा है। वहीं बासमती में करनाल में बासमती (basmati dhaan ka rate) 5850 रुपये तक बिका है। 

1718 धान का ताजा मंडी भाव - 


1718 हाथ से कटे धान (dhan ka rate) का मतलौडा मंडी में भाव 5611 रुपये क्विंटल, फतेहगढ़ चूडियां में हाथ 5500 और कंबाइन 5250 रुपये क्विंटल, जाखल में 5049 से 5485 रुपये क्विंटल, फरीदकोट में कंबाइन 4850 से 5480 रुपये क्विंटल, उचाना में कंबाइन 5191 और हाथ 5431 रुपये क्विंटल, रोहतक में हाथ 5411 रुपये क्विंटल, सफीदों में हाथ 5400 रुपये क्विंटल, पुण्डरी में हाथ 5401 रुपये क्विंटल, कलायत में हाथ 5300 से 5385 और कंबाइन 5100 से 5200 रुपये क्विंटल, खरखौदा में 5331 रुपये क्विंटल, झज्जर में हाथ 5338 और कंबाइन 4400 रुपये क्विंटल, मोहना में 5301 रुपये क्विंटल, समालखा में 5301 रुपये, और जींद (jind mandi update) में 5300 रुपये प्रति क्विंटल तक रेट जा पहुंचा है।


बपौली 1718 में हाथ धान का रेट 5300 रुपये क्विंटल, कैथल में 5350 रुपये क्विंटल, गोहाना में हाथ 5353 और कंबाइन 5161 रुपये क्विंटल, जुलाना में हाथ 5400 और कंबाइन 5300 रुपये क्विंटल, नाभा में 5100 से 5250 रुपये क्विंटल, फाजिल्का में 5221 रुपये क्विंटल, खैर में 5200 रुपये क्विंटल, राजापुर चित्रकूट में कंबाइन 4650 और हाथ 4700 से 4850 रुपये क्विंटल, भरथना में कंबाइन 4650 रुपये क्विंटल, प्रयागराज में 4700 से 4850 रुपये, डबरा में कंबाइन 4500 से 4850 रुपये क्विंटल, बबेरू में हाथ 4800 रुपये, अलमपुर में कंबाइन 4915 रुपये क्विंटल, मलोट में 5370 रुपये क्विंटल, नजफगढ़ में 5350 रुपये, और सोनीपत में हाथ 5251 रुपये प्रति क्विंटल रहा है।

1509 हाथ और कंबाइन धान का भाव - 


कैथल (Kaithal mandi bhav) में 1509 किस्म हाथ से कटे धान का भाव 4600 रुपये क्विंटल, नाभा में 4200 से 4740 रुपये क्विंटल, पातड़ां में 4230 से 4720 रुपये क्विंटल, जाखल में 3782 से 4747 रुपये क्विंटल, चिरगांव में 4690 से 4750 रुपये क्विंटल, सिरसागंज में 4670 रुपये क्विंटल, फरीदकोट में कंबाइन 4550 से 4700 रुपये क्विंटल, होडल में 4650 रुपये, खैर में कंबाइन 4501 और हाथ झड़ी 4771 रुपये क्विंटल, डबरा में कंबाइन 4200 से 4450 रुपये क्विंटल, भरथना में कंबाइन 4400 रुपये क्विंटल, झज्जर में कंबाइन 3550 से 4241 और हाथ 4500 रुपये क्विंटल, राजापुर चित्रकूट में 3800 से 4200 रुपये क्विंटल, करहल में 4400 रुपये, पुण्डरी में हाथ 4790 रुपये क्विंटल, इगलास में हाथ 4850 रुपये क्विंटल, और सिरसा में 4500 से 4835 रुपये तक भाव रहा है।