अब झेलना पड़ेगा टेंपरेचर का टॉर्चर, IMD ने की बड़ी भविष्यवाणी
IMD Weather : वर्तमान में देश के कई शहरों में मौसम की अलग-अलग परिस्थितियों देखने को मिल रही हैं। कुछ शहरों में जहां तापमान में भयंकर बढ़ोतरी हुई है, वहीं कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां फिलहाल बारिश का दौर जारी है। हालांकि देश की अधिकतर हिस्सों में इस समय प्री मानसून बारिश का दौर समाप्त हो चुका है। इसके बाद लोगों को अब गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आगामी दिनों के लिए मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जानकारी दी गई है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में क्या कुछ बदलाव होने वाला है।

HR Breaking News (IMD Weather) देश के अधिकतर हिस्सों में फिलहाल बारिश का दौर रुक गया है और लोगों को भीषण गर्मी और बढ़ते पारे का सामना करना पड़ रहा है।
एक ओर जहां भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि इस बार मानसून का आगाज पहले के मुकाबले जल्दी होने वाला है तो दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 2 हफ्तों तक देश के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने ऐसा क्यों कहा है यह जानने के लिए पढ़ें हमारी पूरी खबर।
लू का करना पड़ेगा सामना
मौसम वैज्ञानिकों (IMD Weather) की ओर से कहा जा रहा है कि आगामी दिनों में देश में तापमान में काफी बढ़त होगी और आने वाले दो हफ्तों तक लोगों को भयंकर गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है।
इस तारीख को आएगा मानसून
वहीं, भारतीय मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 29 मई तक केरल में मानसून आ सकता है। वर्तमान में चल रही भयंकर हीटवेव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तो लू ने लोगों की हालत खराब (IMD Weather) कर दी है। देश के कई शहर ऐसे हैं जहां पर तापमान 43 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया है।
ऐसे में उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों (IMD Weather) की ओर से कहा गया है कि आने वाले दिनों में लोगों को और ज्यादा भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हीट वेव उत्तर प्रदेश के लोगों को काफी परेशान करती रहेंगी।
उत्तर प्रदेश में कब आएगा मानसून
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया है कि 30 मई तक केरल में मानसून आ सकता है। ऐसे में जून के तीसरे सप्ताह में उत्तर प्रदेश में मानसून (IMD Weather) आने के पूरे-पूरे चांसेस हैं और इसी के साथ 2 जुलाई तक पूरे देश में मानसून की बारिश होने लगेगी। एक ओर मानसून जल्दी आने का अनुमान लगाया जा रहा है तो दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि इस बार पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बारिश हो सकती है।
इस दिन यूपी में दस्तक देगा मानसून
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही के अनुसार 30 मई तक मानसून (IMD Weather) केरल में दस्तक दे सकता है। उनका कहना है कि वक्त से पहले मानसून आने से लोगों को तो राहत मिलेगी ही साथ में किसानों को भी इसका काफी फायदा होने वाला है।
वक्त से पहले आ रहा मानसून
सामान्य तौर पर मानसून (IMD Weather) की शुरुआत केरल में जून के पहले सप्ताह में होती है लेकिन इस बार यह वक्त से पहले ही केरल में दस्तक दे सकता है। इसी के साथ उन्होंने बताया है कि जून के तीसरे सप्ताह में यूपी में भी मानसून दस्तक दे देगा। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल सकती है।
किसानों के लिए फायदेमंद होगा मानसून
डॉ. शाही का मानना है कि जहां मानसून आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी वहीं किसानों को भी इसका भरपूर फायदा मिलने वाला है। सब्जी उगाने वाले लोगों व किसानों के लिए मानसून (IMD Weather) का समय काफी अनुकूल रहने वाला है।
इसी बीच वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी और दो हफ्ते तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आगामी दो हफ्तों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने का भी अनुमान लगाया गया है। इसी के साथ ऐसे मौसम में लोगों को विशेष रूप से स्तर्क रहने के लिए कहा गया है।
जाने राजधानी दिल्ली के मौसम का मिजाज
वर्तमान में राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के लोगों के लिए लिए मौसम (IMD Weather) ने काफी परेशानियां पैदा कर दी हैं। बढ़ती गर्मी और बढ़ते प्रदूषण ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। बीती देर रात दिल्ली, नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में चली आंधी से वातावरण में धूल छा गई है और लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसी के साथ क्षेत्र में गर्म हवा का दौर भी बढ़ गया है। वर्तमान में दिल्ली का एक्यूआई 160 से 200 के बीच में दर्ज किया जा रहा है।
अस्थमा और सांस की अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है और डॉक्टर ने उन्हें विशेष ध्यान रखने को कहा है। चिकित्सकों की ओर से लोगों को मास्क पहन कर बाहर जाने की सलाह दी जा रही है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी सौर में हो रहे बदलाव की वजह से उत्तर भारत समेत कई क्षेत्रों में बारिश होने ओले गिरने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।