hrbreakingnews.com

16 अक्टूबर का मौसम : बारिश, ओलावृष्टि, आंधी का दिखेगा तांडव, 7 से ज्यादा राज्यों में येलो ऑरेंज अलर्ट जारी

16 अक्टूबर का मौसम : आईएमडी द्वारा 16 अक्टूबर के दिन 7 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के चलते सावधानी बरतने की सलाह दी है। चलिए जानते हैं 16 अक्टूबर को मौसम का मिजाज देशभर में कैसा रहने वाला है।
 
16 अक्टूबर का मौसम : बारिश, ओलावृष्टि, आंधी का दिखेगा तांडव, 7 से ज्यादा राज्यों में येलो ऑरेंज अलर्ट जारी

HR Breaking News (16 अक्टूबर का मौसम) :  मौसम का मिजाल लगातार बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम बदल गया है। आइएमडी की और से जारी अलर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय राज्यों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की और से 7 से ज्यादा राज्यों में के कई हिस्सों में बादलों की गर्जन तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

 

जानिए 16 अक्टूबर का मौसम (16 october ka mausam)

 

16 अक्टूबर को मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार कोंकण, गोवा, कर्नाटक, साउथ कर्नाटका, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान इन राज्यों में तेज हवाएं चलने के अलावा भारी ओलावृष्टि होने की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग की और से खराब मौसम के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

17 अक्टूबर का मौसम (17 october ka mausam)

आईएमडी की और से 17 अक्टूबर को जारी अलर्ट के अनुसार देश के तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, कोस्टल कर्नाटका, केरला, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान या तेज गति हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी है।

जानिए 18 अक्टूबर का मौसम (18 october ka Mausam)

18 अक्टूबर के दिन मौसम विभाग की ओर से तेलंगाना, नॉर्थ कर्नाटका, कोस्टल कर्नाटक, केरल, साउथ कर्नाटका, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी बारिश, तेज गति से हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना बताई गई है।

19 अक्टूबर का मौसम (19 october ka Mausam)

19 अक्टूबर को साउथ कर्नाटका, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्रप्रदेश, राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 20 अक्टूबर को बारिश  साउथ कर्नाटक, तमिलनाडु,  साउथ कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में ही भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान 19 अक्टूबर को तेज गति से हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना भी दिखाई जा रही है। मौसम विभाग लगातार लोगों को सावधानी बरतनी की सलाह दे रहा है।