23 अक्टूबर का मौसम: बारिश फिर पकड़ेगी रफ्तार, 8 राज्यों के लिए अलर्ट
HR Breaking News (Weather on October 23) मौसम विभाग ने हाल ही में ताजा अपडेट जारी करते हुए 23 अक्टूबर 2026 तक कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Mausam) ने देशभर के 8 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई राज्यों में बारिश के साथ ही सुबह-शाम की ठंडक महसूस की जा सकती है। खबर में जानिए आगामी दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
आज किन राज्यों में बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आज 21 अक्टूबर को कई राज्य में बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है( इस दौरान आंध्र प्रदेश, रॉयल सीमा, कर्नाटक और केरल में तेज झौंकेदार हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु में भारी बारिश (Heavy rain in Tamil Nadu) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
22 अक्टूबर को भी मौसम (Weather on October 22) का मिजाज कुछ ठंडा रहने वाला है। इस दौरान कर्नाटक और केरल में आंधी तूफान के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दूसरी और तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
23 अक्टूबर को भी तकरीबन आठ राज्यों (kal kaisa rhega mausam) के लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में बरसात होने की संभावना है। हालांकि बाकी अन्य राज्य में मौसम साफ रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं।
24 अक्टूबर को किन राज्यों में मौसम रहेगा खराब
24 अक्टूबर को भी इन्हीं चार राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट (Rain Alert) जारी किया हैं। इस दौरान कर्नाटक के कुछ हिस्सों, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में येलो अलर्ट जारी किया है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
25 अक्टूबर को सिर्फ दो ही राज्यों (Mausam Ka Update) में बरसात की संभावना जताई है। इन राज्यों में तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश के आसार जताए हैं। वहीं, बाकी राज्यों में मौसम सामान्य रहने वाला है। 26 अक्टूबर को भी इन्हीं दो राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है और 27 अक्टूबर को भी केरल और तमिलनाडु में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
