onion price : औंधे मुंह गिरे प्याज के भाव, कीमतों में आई सबसे बड़ी गिरावट
onion rate : कुछ माह पहले आसमान में चढ़े प्याज के भाव अचानक औंधे मुंह गिर गए हैं। मंडियों व बाजारों में भी प्याज के रेट बेहद कम हो गए हैं। किसानों को भी अपनी प्याज की फसल सस्ते दामों में बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कई मंडियों में इस समय रेट गिरावट पर चल रहे हैं। प्याज की कीमतों (onion latest rate) में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। आइये जानते हैं देशभर की प्रमुख मंडियों में इस समय क्या चल रहे हैं प्याज के भाव।

HR Breaking News - (Onion price today)। देश की मंडियों में प्याज की आवक इस समय जोरों पर है। इस बार प्याज की अधिक आवक देखी जा रही है। इसका सीधा असर प्याज के दामों (onion rate down) पर पड़ा है, फिलहाल प्याज के रेट बेहद कम हो गए हैं।
किसानों को कम रेट पर प्याज बेचना पड़ रहा है, जिस कारण उनकी लागत भी पूरी नहीं हो पाने के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडियों (mandi bhav) में इसी तरह प्याज की आवक जारी रही तो किसानों के लिए और नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि रेट (pyaj ki kimat) और गिर सकते हैं। हालांकि ये आम उपभोक्ताओं के लिए महंगाई में राहत की बात है।
इस कारण गिरे भाव-
भाव बढ़ने के इंतजार में अधिक समय तक प्याज का स्टॉक (onion stock) रखा जाना किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में अब सस्ते दामों पर प्याज बेचने के अलावा किसानों के पास कोई चारा भी नहीं है। इस समय मंडियों में भारी आवक के कारण किसान 3- 4 रुपये प्रति किलोग्राम (onion price 5 february) के हिसाब से प्याज बेचने को मजबूर हैं। इस रबी सीजन में प्याज का उत्पादन अधिक होने के कारण मंडियों में इसकी आवक भी बढ़ी है, जिस कारण रेट कम हो गए हैं।
अभी और बढेंगे दाम-
मंडी व बाजार भाव (mandi bhav news) से जुड़े जानकारों व विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इसी तरह प्याज की आवक बढ़ती रही तो प्याज के दाम और कम होंगे। प्याज को ज्यादा समय तक स्टोर करके रखना बड़ी चुनौती है, इसलिए इसकी आवक बढ़ने के चांस ज्यादा हैं, परिणास्वरूप रेट और कम हो सकते हैं।
इतने हुए प्याज के प्रति क्विंटल रेट-
देश की कई मंडियों में प्याज के थोक रेट बेहद कम हैं। अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र (onion price in Maharashtra) की कुछ मंडियों में तो यह स्थिति है कि प्याज 300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। मध्य प्रदेश (onion price in MP) की मंडियों में भी प्याज के थोक रेट कम बने हुए हैं।
हालांकि कुछ राज्यों में प्याज का अधिकतम रेट 2 हजार रुपये (onion maximum price) प्रति क्विंटल तक भी है, लेकिन यह कुछ माह की अपेक्षा काफी कम है। प्याज के न्यूनतम रेट की बात करें तो यह 300-400 रुपये प्रति क्विंटल तक भी बिक रहा है। कुछ मंडियों में न्यूनतम रेट 1000 रुपये प्रति क्विंटल के करीब हैं। आइये जानें प्रमुख मंडियों में प्याज के भाव (onion minimum price) की ताजा स्थिति -
महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज के दाम-
मंडी न्यूनतम रेट अधिकतम रेट
छत्रपति संभाजी नगर 690 2295
पुणे (खड़की) 1398 2190
भुसावल 1795 2195
जुन्नार 999 3005
पुणे 1410 2485
राहाता 340 2580
पुणे (पिंपरी) 2295 2890
सतारा 1005 2490
मोशी 610 1995
मंगल वेधा (शोलापुर) 300 2990
मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज की कीमत-
मंडी न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत
पिपरिया 1395 2795
सनावद 1790 1995
लश्कर (ग्वालियर) 1490 1498
खंडवा 998 1799
देवरी (सागर) 905 1080
अन्य मंडियों में प्याज के रेट -
मंडी न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत
सूरतगढ़, राजस्थान 1390 1595
अवागढ़, यूपी 1495 2010
शादाबाद, यूपी 3050 3205
कैराना, यूपी 1105 1190
सिलीगुड़ी, बंगाल 2495 2690
बारासात, बंगाल 2995 2980
बरवाला, हरियाणा 2005 2195
तरावड़ी, हरियाणा 1820 2445
कांगड़ा, हिमाचल 2995 3285
एर्नाकुलम, केरल 3980 5995
नोट : ऊपर दिए गए प्याज के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं। मंडी में भाव समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं, इसलिए आप स्थानीय मंडी से भी भावों की जानकारी ले सकते हैं।