Paddy 1509 Rate Today: धान के भाव 4050 रुपए तक पहुंचे, देखें प्रमुख सभी मंडियों के ताजा भाव
hrbreakingnews.com

Paddy 1509 Rate Today: धान के भाव 4050 रुपए तक पहुंचे, देखें प्रमुख सभी मंडियों के ताजा भाव

 
Paddy 1509 Rate Today: धान के भाव 4050 रुपए तक पहुंचे, देखें प्रमुख सभी मंडियों के ताजा भाव

Dhan Ka Bhav 14 September 2026: धान की नई आवक के साथ मंडियों में 1509 किस्म के भाव अलग-अलग देखने को मिल रहे हैं. 14 सितंबर 2026 को हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश की कई मंडियों में धान 1509 के भाव 3200 रुपए से लेकर 4050 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे. सबसे ऊंचा भाव रादौर और पातरां मंडी में 4050 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

अलग-अलग मंडियों में धान 1509 के भाव

करनाल मंडी में धान 1509 का भाव 3600 से 3850 रुपए प्रति क्विंटल रहा. चीका मंडी में यही धान 3600 से 3950 रुपए तक बिका. बुलंदशहर मंडी में भाव 3300 से 3821 रुपए और लाडवा मंडी में 3700 से 3870 रुपए प्रति क्विंटल रहे.

छरा मंडी में हाथ से निकाले गए धान 1509 का भाव 3800 से 3825 रुपए और कंबाइन धान का भाव 2600 से 3650 रुपए प्रति क्विंटल रहा. अलीगढ़ मंडी में हाथ वाले धान के भाव 3700 से 3780 रुपए और कंबाइन वाले धान के भाव 3400 से 3700 रुपए रहे.

जहांगीराबाद मंडी में हाथ से निकाले गए धान 1509 का भाव 3700 से 3801 रुपए और कंबाइन धान का भाव 3000 से 3701 रुपए प्रति क्विंटल रहा; मिलक मंडी में धान 1509 के भाव 3200 से 3670 रुपए रहे.

रादौर मंडी में धान 1509 का भाव 3800 से 4050 रुपए और पातरां मंडी में 3600 से 4050 रुपए प्रति क्विंटल रहा. नरेला मंडी में भाव 3600 से 3821 रुपए तथा पेहोवा मंडी में 3600 से 3731 रुपए प्रति क्विंटल रहे.

तरावड़ी मंडी में अच्छी क्वालिटी के धान 1509 का भाव 3800 से 3900 रुपए, मीडियम क्वालिटी का 3500 से 3700 रुपए और कम गुणवत्ता वाले धान का भाव 3000 से 3200 रुपए प्रति क्विंटल रहा. घरौंडा मंडी में धान 1509 का भाव 3600 से 3810 रुपए और अलीगंज मंडी में 3400 से 3600 रुपए प्रति क्विंटल रहा.

गढ़मुक्तेश्वर मंडी में धान के भाव

गढ़मुक्तेश्वर मंडी में धान 1509 का हाथ वाला भाव 3700 से 3801 रुपए और कंबाइन वाले धान का भाव 3000 से 3701 रुपए प्रति क्विंटल रहा. धान आरएस10 का हाथ वाला भाव 3000 से 3111 रुपए तथा कंबाइन वाले धान का भाव 2500 से 2900 रुपए रहा.

गढ़मुक्तेश्वर मंडी में धान सरबती और सुपर 52 का कंबाइन भाव 2600 से 3001 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। वहीं गदरपुर मंडी में धान पीआर26 का भाव 2000 से 2100 रुपए प्रति क्विंटल रहा।