hrbreakingnews.com

Haryana के जिलों में धान खरीद की सीमा निर्धारित, तय मानक पर तुरंत होगी खरीदारी  

dhan kharid seema : खरीफ सीजन 2026 में धान की फसल तैयार हो चुकी है। किसान मंडियों में धान लेकर पहुंच रहे हैं। हरियाणा की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं प्रदेश के हर जिले के लिए धान खरीद की सीमा निर्धारित की गई है। तय मानकों के अनुसार मंडियों में धान लेकर आने वाले किसानों की फसल तुरंत खरीद जाएगी। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 
Haryana के जिलों में धान खरीद की सीमा निर्धारित, तय मानक पर तुरंत होगी खरीदारी  

HR Breaking News - हरियाणा सरकार ने मंडियों में धान की खरीद के लिए पूरी तैयारी कर ली है। सरकार की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों में धान की खरीद सीमा निर्धारित की गई है। सीमा से ज्यादा धान मंडियों में लेकर आने पर निर्धारित मानक पर खरीद तुरंत की जाएगी। वहीं ज्यादा धान लाने पर सत्यापन के बाद ही खरीद होगी। 


पलवल में सबसे कम धान की उपज - (paddy purchase limit)


साल 2024-26 तीन साल के औसत के मुताबिक, कुरुक्षेत्र में गैर बासमती धान (basmati rice) की औसत उपज 4818.81 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर रही है। यह लगभग 29.26 क्विंटल प्रति एकड़ बैठी है। इस तरह सबसे कम पलवल में औसत उपज 21.39 क्विंटल प्रति एकड़ है। 


अब तक 22 प्रतिशत ही हुई सत्यापन - 


बता दें कि मेरी फसल मेरा बोरा पोर्टल (meri fasal mera byora) पर दर्ज की गई है। फसल और सरकारी गिरदावरी के बीच अंतर होने पर डाटा मिसमैच का सत्यापन 27 सितंबर तक पूरा करना था। प्रदेश में कुल 22.28% क्षेत्र का सत्यापन हुआ है। वही 77.72% क्षेत्र अभी भी लंबित है। सबसे ज्यादा सत्यापन कैथल में 54.57% हुआ है। वही सबसे कम सत्यापन पंचकूला में 8.56% हुआ है। हरियाणा में कुल 22,34,753.531 एकड़ क्षेत्रफल में 22.28% ही सत्यापन हो पाया है।


मंडियों में धान की खरीद लिमिट तय - 

हरियाणा में धान (dhan mandi) की खरीद को लेकर अलग-अलग जिले की मंडियों में लिमिट तय की गई है। कुरुक्षेत्र जिले में प्रति एकड़ 29.26 क्विंटल धान की खरीद होगी। फतेहाबाद में 28.31, यमुनानगर में 27.73, कैथल में 27.39, पंचकूला में 26.86, अंबाला में 26.26, महेंद्रगढ़ में 25.58, रेवाड़ी में 25.58, पानीपत में 25.53, करनाल में 25.25, झज्जर में 25.08, चरखी दादरी में 24.85, सिरसा में 24.84, रोहतक में 24.61, जींद में 24.43, सोनीपत में 23.99, नूंह में 23.42, गुरुग्राम में 23.28, भिवानी में 23.19, फरीदाबाद (Faridabad news) में 22.33, हिसार में 21.77, हांसी में 21.77 और पलवल में 21.39 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीद लिमिट निर्धारित की गई है।


FCI ने रोकी स्टैक की बुकिंग - 


हरियाणा में FCI के गोदाम में चावल रखने के लिए लगभग 300 स्टैक की बुकिंग रोक दी गई है। FCI से जारी पत्र के मुताबिक, यह रोक चावल की डिलीवरी पर नहीं है। पहले से बुक लगभग 2000 स्टैक पर डिलीवरी का काम जारी है। स्टॉक का मतलब गोदाम में चावल रखने की जगह से है। मिलर जब चावल तैयार करके FCI के को सौंपते हैं, तो उसे रखने के लिए गोदाम में जगह तय की जाती है। इस जगह को पहले से तय करना स्टैक बुकिंग कहा जाता है। 

हरियाणा प्रदेश राइस मिल्स एंड डीलर एसोसिएशन (Haryana Pradesh Rice Mills and Dealers Association) के प्रदेशाअध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा के अनुसार, प्रदेश में लगभग 2400 स्टैक बुक होने थे। इनमें से 2100 की बुकिंग हो चुकी है। लगभग 300 स्टैक अभी बाकी है। इन जगहों पर लगभग 52,200 टन चावल रखा जाएगा। 30 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी बुकिंग रुकने से काम प्रभावित हो रहा है। खाद्य और आपूर्ति मंत्री राजेश नगर के अनुसार, बाकी स्टैक की बुकिंग से पहले FCI ने खाद्य और आपूर्ति विभाग से जरूरी आंकड़े मांगे हैं। इनका रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा। इससे यह होगा कि बाकी बची हुई जगह किन मिलर को दी जाएगी।