home page

PM Kisan Yojana: सारे डॉक्यूमेंट पूरे होने पर भी नहीं आए किसान सम्मान निधि के पैसे, जाने कहां करें शिकायत

PM Kisan Yojana: अगर आपके सभी दस्तावेज पूरे होने के बावजूद खाते में PM Kisan Samman Nidhi की किस्त नहीं आई है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं या हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं। सही प्रक्रिया अपनाकर आप अपनी समस्या का समाधान जल्दी पा सकते हैं-

 | 
PM Kisan Yojana: सारे डॉक्यूमेंट पूरे होने पर भी नहीं आए किसान सम्मान निधि के पैसे, जाने कहां करें शिकायत

HR Breaking News, Digital Desk- (PM Kisan Yojana) पीएम किसान की 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment) का किसानों को लंबे समय से इंतजार था, जो 13 मार्च को खत्म हुआ। इस दिन करोड़ों किसानों के खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए गए। हालांकि, कई किसान ऐसे भी हैं जिनके खाते में अब तक राशि नहीं पहुंची है, जबकि उन्होंने समय पर ई-केवाईसी और फार्मर आईडी जैसी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली थीं।

कहीं ये तो नहीं है कारण-

- किस्त न मिलने की वजह बैंक की गलत जानकारी देना या बैंक खाते का ई-केवाईसी (E-KYC of bank account) न होना भी हो सकता है।

- इसके साथ ही अगर आपने भू-सत्यापन की डिटेल्स (Land verification details) गलती दी हो तो वो भी किस्त न मिलने का कारण हो सकती है।

- इसके अलावा अगर आपकी प्राइवेट नौकरी लग गई हो और आप इनकम टैक्स के दायरे में आने लगे।

- अगर लाभार्थी की सरकारी नौकरी (government job) लग जाए या किसी दूसरी स्कीम से 10 हजार से ज्यादा पेंशन आने लगे। ये सभी पीएम किसान किस्त न आने का कारण हो सकती है।

अगर ऊपर बताई गई स्थितियां आप पर लागू नहीं होतीं और आपने ई-केवाईसी व फार्मर आईडी दोनों पूरी कर ली हैं, फिर भी किस्त नहीं मिली है, तो आपको शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके लिए आप PM Kisan Samman Nidhi की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं, ताकि जल्द समाधान हो सके।

कहां और कैसे करें शिकायत-

पात्रता पूरी होने के बाद भी किस्त नहीं मिल रही तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर कॉल करें। इसके साथ ही आप अपनी शिकायत pmkisan-ict@gov.in के जरिए भी कर सकते हैं। 

आप अपने खाते में किस्त कब आएगी (When will the installment come into the account?), यह जानने के लिए स्टेटस चेक भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको PM Kisan Samman Nidhi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस-

- सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट (Official website of PM Kisan) पर जाएं।

- अब लॉगिन (Login) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

- फिर लॉगिन डिटेल्स सहित कैप्चा कोड दर्ज करें।

-लॉगिन करने के बाद फार्मर कॉर्नर (Farmer Corner) के ऑप्शन पर बेनिफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status)

का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

- अब मांगी गई डिटेल्स (details) जैसे राज्य का नाम, गांव का नाम, जिले का नाम इत्यादि भरें।

- अंत में आपके स्क्रीन पर स्टेटस शो हो जाएगा। इसमें बताया गया होगा कि आपके खाते में कब तक पैसे पहुंचेगे।