home page

PM Kisan Yojana: किसानों को ₹2000 का इंतजार, 22वीं किस्त को लेकर सरकार ने दिया बाद अपडेट

PM Kisan Yojana: किसानों को 22वीं किस्त के तहत 2,000 रुपये की राशि का इंतजार है। इस बीच आपको बता दें कि सरकार ने इस योजना में पारदर्शिता और पात्रता सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थियों की जांच शुरू की है। अधिकारियों के अनुसार, प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही 22वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी-

 | 
PM Kisan Yojana: किसानों को ₹2000 का इंतजार, 22वीं किस्त को लेकर सरकार ने दिया बाद अपडेट

HR Breaking News, Digital Desk- (PM Kisan Yojana) किसानों की आय और कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार कई योजनाएं चला रही है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि। इसे नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) ने 24 फरवरी 2019 को शुरू किया था। PM-KISAN योजना के तहत पात्र छोटे और सीमांत किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, यानी साल भर में तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये मिलते हैं।

22वीं किस्त क्यों अटकी हुई है-

सरकार ने हाल के महीनों में किसान सम्मान निधि योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और केवल योग्य किसानों को ही लाभ पहुंचाने के लिए लाभार्थियों की दोबारा जांच शुरू की है। इस दौरान कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें नियमों का उल्लंघन पाया गया। योजना का पैसा सही किसानों तक पहुंचाने के लिए दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है, और इसी कारण 22वीं किस्त में देरी हो रही है।

किन कारणों से हटाए गए सूची से किसानों के नाम-

जिन किसानों की जमीन 1 फरवरी 2019 के बाद उनके नाम पर दर्ज हुई है, उनके दस्तावेजों की दोबारा जांच की जा रही है, क्योंकि योजना में पात्रता का मुख्य आधार जमीन का रिकॉर्ड है। नियमों के अनुसार, एक परिवार (पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे) में केवल एक ही सदस्य को योजना का लाभ मिल सकता है। यदि पति और पत्नी दोनों लाभ ले रहे थे, तो ऐसे मामलों में किस्त रोक दी गई है। अपनी 22वीं किस्त बिना रुकावट पाने (22nd installment without any interruption) के लिए समय रहते दस्तावेज और स्टेटस की जांच कर लें।

कब आएंगे खाते में दो हजार रुपये-

PM किसान सम्मान निधि योजना के 2,000 रुपये अगले सप्ताह के अंत तक किसानों के बैंक खाते में जमा हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकार 13 मार्च तक 22वीं किस्त जारी कर सकती है। नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के कोकराझार का दौरा करेंगे, जहां वे राज्य में विकास परियोजनाओं (Development projects in the state) की नींव रखेंगे। चुनाव से पहले यह दौरा अहम माना जा रहा है, और इसी दिन 22वीं किस्त की घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, अब तक सरकार की ओर से किसी भी आधिकारिक नोटिफिकेशन की घोषणा नहीं हुई है।

आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं ऐसे करें चेक-

इसके लिए आप pmkisan.gov.in पर जाकर PM किसान सम्मान निधि योजना की जारी लिस्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। वेबसाइट पर ‘फॉर्मर कॉर्नर’ सेक्शन में लाभार्थियों की सूची उपलब्ध है। यहां अपना राज्य, जिला और ब्लॉक दर्ज करने पर संबंधित विवरण दिखाई देगा। ध्यान रखें, 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले किसानों को यह निधि नहीं मिलेगी और परिवार में एक से अधिक सदस्य इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।

जानें कैसे मिलेंगी अटकी हुईं किस्तें-

PM किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत अब तक किसानों को 21वीं किस्त जारी की जा चुकी है। इसके बावजूद कुछ किसानों के अकाउंट में पिछली किस्तें नहीं पहुंची हैं। यदि आप इस योजना के लाभार्थी हैं और आपको पिछले तीन किस्तें नहीं मिली हैं, तो आपको एक जरूरी कदम उठाना होगा। ऐसा करने के बाद आपके अकाउंट (account) में तीनों किस्तों की राशि जमा हो जाएगी। आमतौर पर किस्त रुकने का सबसे बड़ा कारण e-KYC का अपडेट न होना होता है।

यदि आपका आधार आपके बैंक खाते या PM किसान पोर्टल से लिंक नहीं है, तो किस्त सीधे बैंक खाते में नहीं पहुंच पाती। इसके अलावा, नाम की स्पेलिंग में गलती, गलत बैंक विवरण (incorrect bank details), जन्मतिथि में अंतर या दस्तावेजों में मिसमैच भी समस्या पैदा कर सकते हैं। इसलिए अपनी e-KYC को सही और अपडेट कर लेना आवश्यक है।

लिस्ट में नाम न होने पर क्या करें-

यदि रजिस्ट्रेशन (regiestration) के बाद भी आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो अपने क्षेत्र की जिला स्तरीय शिकायत निवारण निगरानी समिति से संपर्क करें। ये समितियां विशेष रूप से नाम छूटने या गलत एंट्री से संबंधित समस्याओं को संभालने के लिए बनाई गई हैं। इसके अलावा किसी भी अन्य दिक्कत के लिए आप पीएम-किसान हेल्पलाइन नंबर (PM-Kisan Helpline Number) 155261 या 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।