PM Kisan Yojana : आपके खाते में नहीं पहुंची पीएम किसान योजना की राशि, ये काम करेंगे तो झट से आएगा पैसा
PM Kisan Yojana - अगर आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं आई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। कुछ आसान तरीके अपनाने पर यह पैसा सीधे आपके खाते में पहुंच जाएगा। आइए जानते हैं, नीचे दी गई खबर में पूरी जानकारी और स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जिससे आप जल्दी लाभ ले सकते हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- (PM Kisan Yojana) भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को साल में तीन किस्तों में हर चार महीने 2,000 रुपये देती है। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी खेती सुधारने और पारंपरिक तरीके अपनाने में मदद करना है। अगर आपके खाते (bank) में अब तक ये पैसे नहीं आए हैं, तो यह तरीका अपनाएं और सीधे पैसे प्राप्त करें।
ये चार हो सकते हैं कारण-
मीडिया से बातचीत पर जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता (District Agriculture Officer Som Prakash Gupta) ने कहा कि किसान सम्मान निधि का पैसा अगर किसी किसान का नहीं आ रहा है तो इसके मुख्य चार कारण हो सकते हैं-
- ईकेवाईसी नहीं हुआ हो।
- आधार कार्ड (Aadhaar Card) को बैंक खाते से लिंक न कराया हो।
- लैंड सीडिंग (land seeding) ना कर आए हो।
- फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराया हो।
मऊ जिले में कुल कितने किसान-
मऊ जिले में कुल 3,54,000 किसान हैं, जिनमें से 3,06,000 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ (Benefits of the Prime Minister's Kisan Samman Nidhi Scheme) मिल रहा है। अगर आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं, तो तुरंत अपना फार्मर रजिस्ट्री करवाएं, आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करें, ई-केवाईसी और NCPI मैपिंग भी पूरा करें, ताकि योजना का लाभ न छूटे।
फार्मर रजिस्ट्री कराना सबसे जरूरी-
यदि आप किसान हैं और अभी तक अपने खेत का फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry of the farm) नहीं करवाई है, तो तुरंत इसे करवा लें। रजिस्ट्री के बिना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आपके खाते में नहीं आएगी। इसके अलावा, जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताए गए सभी नियमों का पालन करें और बैंक में आवश्यक सभी जांच कराएं।
