home page

Delhi-NCR में 2 दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

Delhi-NCR Weather : काफी समय से दिल्ली व एनसीआर के लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल में ही लोगों को 40 डिग्री से भी ज्यादा के तापमान में परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग (Delhi-NCR Weather) की ओर से जारी किए गए अपडेट के मुताबिक अब इतने दिन गर्मी सहने के बाद दिल्ली व एनसीआर के लोगों को राहत मिल सकती है। 

 | 
Delhi-NCR में 2 दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

HR Breaking News (Delhi-NCR Weather) भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आगामी 6 दिन दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में तेज हवाएं चलने वाली हैं।

 

इसके साथ ही यहां पर बारिश होने की भी संभावना है। अगर मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सही जाता है दिल्ली व एनसीआर के क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कटौती हो सकती है।

 

 

गर्मी से मिलेगी राहत


देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कई शहर ऐसे हैं जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। ऐसे में इस चिलचिलाती गर्मी और लू से दिल्ल व एनसीआर के लोगों थोड़ी राहत मिलने वाली है। 

 

दो दिन होगी बारिश


भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दो दिन क्षेत्र में बारिश होगी और इसी के साथ 6 दिन तक तेज हवा भी चल सकती है। अगर ऐसा होता है तो यहां के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ जाएगी।

चलेगी तेज हवाएं


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जिस हिसाब से मौसम के बदलाव हो रहा है ऐसे में दिल्ली व एनसीआर (Delhi-NCR Weather) में आज और कल तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी भी हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग की ओर से इस गुरुवार व शुक्रवार को बारिश और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 6 दिनों तक हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, इस दौरान लू भी नहीं चलेंगी।

दिल्ली में 2.1 डिग्री ज्यादा रहा न्यूनतम तापमान


अगर हम गुरुवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा रहा। वीरवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।  वहीं, मौसम विभाग ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि वीरवार को दिल्ली में आंधी व तूफान के साथ बारिश होने की उम्मीद है।  


वहीं, इस दौरान दिल्ली का अधिकतम (Delhi-NCR Weather) तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को भी आंधी-तूफान व बूंदाबादी की संभावना है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

शनिवार को बढ़ सकता है तापमान


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान (Delhi-NCR Weather) में थोड़ी बढ़त हो सकती है। इस दौरान दिल्ली का तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

वहीं, रविवार को एक बार फिर क्षेत्र के अधिकतम तापमान कुछ गिरावट आ सकती और इस दौरान तापमान 36-38 डिग्री रहेगा और इसी के साथ यहां के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। इस समय यहां का न्यूनतम तापमान  25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


34 डिग्री तक होगा अधिकतम तापमान


मौसम विभाग की ओर से जारी किए अपडेट के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले और गिरावट होगी और यह 35-37 डिग्री सेल्सियस (Delhi-NCR Weather) तक रह सकता है।

हालांकि न्यूनतम तापमान में बदलाव होने की कोई गुंजाइश नहीं है। इसी के मंगलवार व बुधवार को अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
 

News Hub