home page

Rain Alert : अगले 24 घंटे इन 8 राज्यों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो और रेड अलर्ट

weather Update : देश के विभिन्न राज्यों में मौसम की चाल बिगड़ी हुई है। मानसून ने समय से पहले दस्तक दी और तेज रफ्तार से आगे बढ़ा। लेकिन बीते काफी दिनों से इसकी रफ्तार सुस्त पड़ी हुई है, जिसकी वजह से भयंकर गर्मी पड़ रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में इन आठ राज्यों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आईये जानते हैं -

 | 
Rain Alert : अगले 24 घंटे इन 8 राज्यों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो और रेड अलर्ट

HR Breaking News - (IMD Rain Alert ) देश के अधिकांश राज्यों में इस समय भयंकर गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है।  मानसून (monsoon update) ने सुस्त पड़ने के बाद एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। इससे मौसम सुहाना हुआ है और भीषण गर्मी से राहत मिली है। 


लेकिन, बारिश की फुहारों के बीच कुछ क्षेत्रों में अभी भी लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए देश की कई हिस्सों में येलो, ऑरेंज और  रेड अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं कहां झमाझम बरसेंगे बादल और कहां चलेगी हीट वेव।

 

मौसम विभाग (weather update) की रिपोर्ट के अनुसार, केरल, गोवा, तमिलनाडु और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने से जलभराव और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का कहर देखने को मिल रहा है। 

 

16 जून को यहां होगी बारिश - 

 

मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और करैकल के इलाकों में अगले 24 घंटों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। केरल और माहे में 16 जून को भी जमकर बारिश होने की संभावना है। गोवा में आज और कल तगड़ी बरसात होगी। 

 


राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग ने अनुसार राजस्थान (Rajasthan Mausam) के कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चलेगी। इसके आलावा राजस्थान वालों को भीषण गर्मी और गर्म हवाओं से भी जूझना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

पंजाब और हरियाणवी में लू का कहर - 

उत्तर भारत के मौसम (Aaj ka Mausam) की बात करें तो पिछले काफी दिनों से लगातार तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है और गर्म हवाओं ने जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम भारत के पंजाब और हरियाणा में फिलहाल बारिश होने की संभावना कम है। IMD ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि यहां के लोगों को आने वाले कई दिनों तक गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने इन दोनों ही राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 

बिहार वालों को गर्मी करेगी परेशान - 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के मुताबिक, बिहार में अभी मानसून ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। ऐसे में बरसात की जगह उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में उमस और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानिकों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग (weather Update) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत और हिमालयी क्षेत्रों में लू हवाओं की स्थिति बनी हुई है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में बारिश का सिलसिला शुरू होने से तापमान में गिरावट आ सकती है और गर्मी और गर्म हवाओं से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि संभावना है कि मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा और जल्द ही देश के बाकी बचे राज्यों को कवर कर लेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। 

News Hub