home page

weather Update : मध्य प्रदेश में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

MP Ka Mausam : एमपी  में पिछले कुछ दिनों से मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। जहां एक ओर गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। वहीं अब एमपी में कल से मानसून की शुरुआत होने वाली है। मौसम विभाग (IMD alert for UP) ने अलर्ट जारी करते हुए 23 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं एमपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
 | 
weather Update : मध्य प्रदेश में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

HR Breaking News - (Aaj ka mausam)। एमपी में अब मानसून जल्द ही दस्तक देने वाले हैं। आने वाले दिनों में एमपी में मानसून की शुरुआत होने वाली है। भीषण गर्मी से जूझ रहे मध्यप्रदेश को बड़ी राहत। अगले दो दिन तेज बौछारें, फिर 16-17 जून से पूरे प्रदेश में मानसून (Latest Update on Monsoon) के पूरे तेवर में आने के आसार हैं।


मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अब दिल्ली में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। खबर में जानिये एमपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।

तेज गर्मी और उमस ने किया लोगों को परेशान-

एक सप्ताह से तेज गर्मी और उमस का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल, बारिश (IMD Rain Alert) का दौर शुरु हो गया है। आने वाले पांच से छह दिन तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है।

 दो दिन तक प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 16 जून के बाद प्रदेश में कई जगह झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मानसून (Latest Monsoon Update) भी प्रदेश के दक्षिण हिस्से में दस्तक दे सकता है।

आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-

फिलहाल प्रदेश में मानसून मुंबई के पास अटक गया है। रविवार से मानसून (Monsoon ka hal) आगे बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। प्रदेश में मालवा के इंदौर धार, झाबुआ, आलीराजपुर और देवास के साथ राजगढ़, सागर छिंदवाड़ा में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।


 इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी (MP weather Update) और अरब सागर से नमी आना है। शनिवार सुबह तक रतलाम में डेढ़ इंच, गुना में एक इंच, पचमढ़ी में पौन इंच बारिश दर्ज की गई है। भोपाल में दिनभर गर्मी और उमस से बेहाल रहे, शाम को तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।

IMD ने किया अलर्ट जारी-

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिन में प्रदेश में बारिश (Rain In MP) की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम मराठवाड़ा की ओर बढ़ गया है। इसकी वजह से अरब सागर से नमी आने लग गई है। 
15 जून से बंगाल की खाड़ी (MP weather Forecast) में एक और सिस्टम बनने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से मानसून आगे बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। प्रदेश में भी दो-तीन में मानसून की दस्तक हो सकती है। 16 जून से बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी। 

24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम-

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ भोपाल, (Bhopal ka mausam) विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़ में तेज हवा और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बौछारों पड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।  

इन जिलों में होगी झमाझम बरसात-

मौसम विभाग के मुताबिक 16 जून 2025 को मध्य प्रदेश (MP weather News) के कई जिलों में बारिश पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, खंडवा और देवास में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। सीहोर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भारी बारिश (Rain alert in MP) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 


इनके अलावा रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना और मैहर में भारी बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा शहडोल, उमरिया, पन्ना, कटनी, दमोह और नरसिंहपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें और हल्की बारिश (IMD rain alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है।