home page

Rain Alert : 17 जून तक इन राज्यों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert : देश भर के लोगो को तपती गर्मी ने लोगो को परेशान कर दिया है। बढ़ रही गर्मी को देख हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा है। ऐसे में रोजाना बढ़ रहे तापमान को देख मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है तथा बताया है कि 17 जून तक कई राज्यों में बारिश हो सकती है। आइए खबर में जानते है किन-किन राज्यों में होगी बारिश।
 | 
Rain Alert : 17 जून तक इन राज्यों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News : (IMD Latest Updates) बीतें दिनों से देश में गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मानसून की रफ्तार भी पिछलें दिनों से धीमी पड़ गई है। बढ़ रही गर्मी की वजह से लोगो का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जिससे देख IMD ने भी बड़ा अपडेट जारी किया है तथा बताया है कि अगले कुछ दिनों में मानसून (monsoon latest updates) तेजी से देश के कई हिस्सों में आगे बढ़ेगा। 


खासतौर पर विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अगले दो दिनों में बारिश (IMD Rain Alert) शुरू हो जाएगी। इसके बाद अगले तीन दिनों में मानसून गुजरात, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल तक पहुंचने की संभावना है।

17 जून तक हल्की बारिश के आसार


मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 17 जून तक मानसून (monsoon update) का सुपर एक्टिव फेज चलेगा। दक्षिण भारत, कोंकण, गोवा और पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिलेगी। 


मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में 20 सेमी से ज्यादा बारिश एक दिन में हो सकती है, जिससे जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है। स्थानीय प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है और लोगों से भी सावधान रहने की अपील की गई है।

उत्तर भारत में अब भी परेशान करेगी गर्मी


जहां कई जगहों पर बारिश होने की उम्मीद है वहीं उत्तर-पश्चिम भारत अब भी भीषण गर्मी से जूझ रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले दो दिनों तक हीटवेव और लू जैसे हालात बने रहेंगे। तापमान 44°C से ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने सलाह दी है कि लोग धूप में कम निकलें, खूब पानी पिएं और बच्चों-बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।


बारिश की वजह से किसानों को होगा फायदा


विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश की वापसी किसानों को फायदा होने वाला है। ये क्षेत्र खरीफ सीजन की फसलों जैसे धान की बुवाई के लिए पूरी तरह से बारिश पर निर्भर हैं। मॉनसून (monsoon news) की तेज़ रफ्तार अब मिट्टी की नमी को बढ़ाएगी और खेती (mausam ke update) की शुरुआत में मदद करेगी।


हल्की बारिश की संभावना


मौसम विभाग ने दक्षिण और पश्चिमी भारत के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि उत्तर भारत के लिए हीटवेव अलर्ट अभी भी जारी है। विभाग (IMD latest updates) का कहना है हालांकि 15 जून के बाद उत्तर भारत के लोगो को गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद है, क्योंकि वहां हल्के बादल और आंशिक नमी आने की संभावना है।