Rain Alert : 15 राज्यों में तेज आंधी के साथ मॉनसून की भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
weather today : जून माह की तपिश पर बारिश भारी पड़ गई है। लगभग पूरे देश में मॉनसून ने अपना प्रभाव दिखा दिया है। दो चार दिनों के दौरान ही मौसम (aaj ka mausam) ने पूरी तरह से करवट ली है। इसी के चलते अब मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तेज आंधी के साथ मॉनसून की भारी बारिश का अलर्ट (rain alert today) जारी किया है। जल्द ही कई राज्यों में मॉनसूनी बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

HR Breaking News - (weather update)। अभी तक उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी के कहर से लोगों का बुरा हाल था। उमसभरी गर्मी ने हर किसी को परेशान किया, लेकिन अब मौसम (weather forecast) ने करवट ली है। काफी हद तक लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जल्द ही 15 राज्यों में तेज आंधी के साथ मॉनसूनी बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD alert) ने इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले कुछ ही दिनों में पूरे उत्तर भारत में मौसम (weather today) खुशगवार होगा।
जल्द होगी मॉनसून की एंट्री -
दिल्ली में आंधी-बारिश के साथ तीन दिन तक मूसलाधार बारिश (rain alert) होने की संभावना मौसम विभाग (weather department) ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली (delhi weather news) में मॉनसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस माह के शुरू में ही दिल्ली में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था।
कल सोमवार को भी साउथ दिल्ली (delhi weather today) में बारिश की बौछारें पड़ी हैं, इससे दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है। यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के करीब चल रहा है। बारिश के बाद एक्यूआई (delhi AQI) में भी सुधार हुआ है।
झमाझम बारिश का सिलसिला होगा जारी-
हरियाणा, पंजाब सहित महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश (UP ka mausam), उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश (HP weather today) के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में मॉनसून (monsoon in delhi) एक दो दिन में दस्तक दे सकता है। इसके बाद इन राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी होगा। दिल्ली में अगले तीन दिन तक तेज बारिश (Delhi rain alert) के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना भी जताई गई है।
कई राज्यों में हो चुकी प्री मानसून की बारिश-
मौसम विभाग ने दिल्ली सहित 15 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में सोमवार व मंगलवार को भी प्री मॉनसून (pre monsson news) की बारिश हुई है। बारिश को देखते हुए कहा जा सकता है कि देश के कई राज्यों में मॉनसून (monsoon kab aayega) अब प्रवेश कर चुका है। बचे खुचे राज्यों में भी मॉनसून इस माह के अंत तक एंट्री कर जाएगा। इनमें राजस्थान व गुजरात (gujrat weather) भी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में भी रेन अलर्ट-
मौसम विभाग की ओर से अगले दो तीन दिनों में मध्य प्रदेश (MP weather news) सहित बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट (rain alert 24 june) जारी किया गया है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज चमक के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान मूसलाधार बारिश (heavy rain alert) होने का अनुमान है।
यहां जारी रहेगा बारिश का सिलसिला-
जून के अंत में 26 जून से लेकर 29 जून तक गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (J&K weather) जैसे पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला कई दिनों तक जारी रहेगा। पंजाब और हरियाणा (haryana ka mausam) के कई जिलों में भी जल्द ही बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में धार्मिक यात्राएं करने वाले श्रद्धालुओं से भी मौसम (mausam ki khabar) का मिजाज देखते हुए यात्रा करने की अपील की जा रही है।
पूर्वी राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम -
असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश (arunachal weather) में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग (weather department alert) की ओर से जताई गई है। एक सप्ताह के भीतर पूर्वी राज्यों व पूर्वोतर भारत में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश (UP weather today), पूर्वी राजस्थान में गरज चमक के साथ बारिश होने व 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन राज्यों में रुक रुककर हो रही बारिश-
इस समय दक्षिण भारत के राज्यों में तो मॉनसून (monsoon update news) प्रवेश कर ही गया है। गोवा, केरल, कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश का सिलसिला जारी है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में तेज हवाएं चलने से मौसम (weather latest news) में भारी बदलाव आएगा। इस समय पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों सहित हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में रुक रुककर मॉनसूनी बारिश (monsoon rain alert) हो रही है।