home page

UP ka mausam : यूपी में अगले 72 घंटों के लिए बारिश का अलर्ट जारी, जानिये 1 मार्च तक के मौसम का हाल

weather update today : उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। फरवरी के महीने में अप्रैल-मई वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन अब जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश में 72 घंटों में हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईये जानते हैं 1 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम - 

 | 
UP ka mausam : यूपी में अगले 72 घंटों के लिए बारिश का अलर्ट जारी, जानिये 1 मार्च तक के मौसम का हाल

HR Breaking News - (ब्यूरो)।  उत्तर प्रदेश (up ka mausam) समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में सर्दियों का सीजन खत्म हो चुका है। दिन में चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशाना करना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होता है दिन चढ़ने के साथ ही पारा 30 डिग्री के करीब जा पहुंचता है। 


मौसम विभाग (IMD weather latest update) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अब एक दिन बाद यानी 27 फरवरी से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में गुरुवार से 72 घंटो के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

salary hike : अब इस फॉर्मूले से बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, जानिये वेतन में कितना होगा इजाफा

बादलों की गरज, बिजली की कड़कड़हाट के साथ बारिश - 

गौरतलब है कि आज 26 फरवरी को मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान प्रदेश (up mausam today) के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि इसके दूसरे दिन से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। 


IMD की मानें तो 27 फरवरी से प्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ बना रहेगा। मौसम विभाग (aaj ka mausam) ने पश्चिमी यूपी में बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। 

1 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम - 

इसके अलावा 28 फरवरी को भी प्रदेश (up weather) में बारिश होने की आशंका है। इस दौरान प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं कहीं  बौछारें पड़ने के आसार है। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली की कड़कड़हाट सुनने को मिलेगी। 


मौसम के हालत को देखते हुए IMD ने 1 मार्च तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही बादल गरजने व बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद फिर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। 2 और 3 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
 

News Hub