home page

Rain Alert Pre Monsoon : 96 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब से कब तक होगी बरसात

Rain Alert Pre Monsoon :देश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। अलग-अलग राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से अलग-अलग राज्यों के लिए 96 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्री मानसून की बारिश इस बार जोरदार होने वाली है। 

 | 
Rain Alert Pre Monsoon : 96 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब से कब तक होगी बरसात

HR Breaking News (Pre Monsoon Alert) प्री मानसून का सीजन चल चुका है। एक तरफ खेतों में किसानों की फसल खड़ी है तो दूसरी तरफ आसमान में बादल छाए हुए हैं। एक दिन पहले अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में अच्छी खासी बारिश देखने को मिली है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से 96 घंटे के लिए भारी बारिश जारी कर दी गई है। 

 

 

2026 में भी हो सकती है 2025 जैसी बारिश 


2025 में मानसून की ज्यादा बारिश देखने को मिली थी। अब प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में मौसम एक बार फिर से बदलने लगा है। जिस प्रकार से पश्चिम विक्षोभ की वजह से शुरुआत में ही तेज बारिशों का सिलसिला देखने को मिला तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2026 में भी अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। 

कब से कब तक होगी बारिश 


भारत मौसम विभाग की ओर से चार दिन की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में 18, 19, 20 और 21 मार्च के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। चलिए जानते हैं किन राज्यों के लिए मौसम विभाग की तरफ से क्या अलर्ट जारी किया गया है। 

उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों के लिए अलर्ट 


भारत मौसम विभाग की तरफ से उत्तर पश्चिम भारत में प्री मानसून तेज होने की बात कही गई है। मौसम विभाग की ओर से रिजल्ट जारी किया गया है कि 18, 19, 20 और 21 मार्च को लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। कई जगहों पर बारिश हल्की भी रह सकती है। वहीं इस दौरान तेज रफ्तार की हवाएं चलने का भी अनुमान है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 

पूर्वी मध्य भारत के लिए अलर्ट


मौसम विभाग की तरफ से पूर्वी मध्य भारत के लिए भी तेज बारिश (Heavy Rain Alert) का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश में 18 से 21 मार्च तक तेज बारिश होने का अनुमान है। यहां पर हवा की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। यानी कि तेज आंधी चल सकती है और बिजली गरजने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 

पश्चिम भारत के लिए वेदर अलर्ट 


पश्चिम भारत (weather alert) के लिए भी 96 घंटे का तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में प्री मानसून की तेज बारिश देखने को मिल सकती है। 18 से 21 मार्च तक के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। 

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम 


दक्षिण भारत में भी प्री मानसून (Pre monsoon Rain alert) तेजी से चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, माहे, पुडुचेरी, यनम, कराईकाल में 18 से 21 मार्च तक भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में कई जगह तेज हवा भी चल सकती है। इसी प्रकार उत्तर पूर्व भारत में भी भारी बारिश का अंदेशा जताया जा रहा है। इसमें नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, असम, मणिपुर, मेघालय शामिल है। यहां पर बिजली गिरने का भी खतरा मंडरा रहा है।