home page

Rain Alert : 6 से 8 मई के बीच इन राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

IMD Weather Update : देशभर में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बीते एक दो दिन पहले देश के अलग अलग राज्यों में बारिश हुई है। हाल ही में मौसम विभाग ने आगमी मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है और कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। 
 | 
Rain Alert : 6 से 8 मई के बीच इन राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

HR Breaking News - (IMD Rain Alert) उत्तर और पूर्वी भारत में मौसम करवट लेने वाला है।  मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जिसके कारण मौसम के बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 

4 मई को कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग (weather Update) ने आज यानी 4 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, गुजरात, उत्तराखंड, राजस्थान समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP weather) में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिरने की भी संभावना बनी हुई है। वहीं, राजस्थान (Rajasthan Weather) के पश्चिमी जिलों में धूल भरी आंधी चलने की आंशका है। 

इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश - 

IMD के अपडेट के मुताबिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 4 से 8 मई के बीच गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, और हल्की व मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान  मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी 


एक ओर जहां कई राज्यों में झमाझम बारिश होगी। वहीं, राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार (Bihar Weather) में भी 6 से 8 मई के बीच तेज धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी आने वाले दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। IMD ने बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है और लोगों को मौसम खराब होने के बाद सर्तक रहने की सलाह दी है। 

हरियाणा, पंजाब कैसा रहेगा मौसम ल- 

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों की बात करें तो यहां मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि पंजाब, हरियाणा (Punjab Haryana Weather), चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6  से 8 मई के बीच यहां मौसम का मिजाज बदलेगा। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं और बादलों की गर्जन के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात देखने को मिलेगी। 

News Hub