Rain Alert : मौसम में बदलाव का दौर जारी, अगले 24 घंटे इन 10 राज्यों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश

HR Breaking News : (weather updates) देशभर में हर तरफ मौसम में बदलाव जारी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तपती गर्मी पड़ रही है तो कुछ जगहों पर रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। बदल रहे मौसम को देख IMD ने बताया है कि आने वालें दिनों में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग (IMD Alerts) ने कई राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में 10 जून से भारी वर्षा के साथ वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। दूसरी ओर उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का दौर जारी है। IMD ने आज से 11 जून के बीच पश्चिमी राजस्थान में, सोमवार से 11 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 09 और 10 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है।
बीतें 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
पूर्वोत्तर राज्यों में शामिल असम और मेघालय तथा ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में बारिश के आंधी-तूफान (rain storm) से प्रभावित रहा।
गंगा के तटीय क्षेत्र (weather latest updates) पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, सौराष्ट्र और कच्छ, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण, विदर्भ, असम, मेघालय में विभिन्न हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवा चली।
अगले दिनों के मौसम को लेकर विभाग के अंदाजे तथा अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत
पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश होने का अंदाजा है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम और मेघालय में 10 से लेकर 13 जून के बीच तेज बारिश(chances of rain) हो सकती है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत
केरल, माहे, तटीय कर्नाटक में अगले एक से दो दिनो के दौरान कई स्थानों पर धीमी बारिश होने का अंदाजा है। 8-10 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवा के साथ छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही तेज हवा चलने का अंदाजा है।
इसी तरह तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर 10-13 जून के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक में 11-13 जून के दौरान बारिश का अनुमान है। इसी तरह केरल और माहे में 13 जून को बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। वहीं, कर्नाटक के कई भागों में 12 और 13 जून को भारी बारिश का अंदाजा है।
पूर्वी मध्य और भारत
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश में आज 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी, बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है। विदर्भ में आज और कल बारिश होने के आसार (weather latest updates) हैं।
इसी तरह छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज से एक दो दिनों के दौरान बारिश के आसार हैं। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 11 जून को, बिहार और झारखंड में सोमवार से अगले एक दो दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। 08 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम भारत
पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 13 जून के बीच मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। इस बीच कुछ जगहों पर गरज, बिजली चमकने और तेज हवा चलने की उम्मीद है। 08 जून को पूर्वी राजस्थान (Rajasthan weather) में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 से 13 जून के बीच वर्षा होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में 13 जून को वर्षा होने की उम्मीद है। इसी के साथ पश्चिमी राजस्थान में सोमवार से अगले दो तीन दिनों तक धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
पश्चिम भारत
कोंकण और गोवा में 08 जून को गरज और बिजली के साथ छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आज से अगले एक दो दिनों तक बारिश होने का अंदाजा है।
अधिकतम तापमान पूर्वानुमान
अगले 72 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है तथा उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।
अगले 4 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है तथा उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।
आने वाले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने के आसार नहीं है।
गर्मी को लेकर विभाग का क्या कहना?
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Weather) में 09-11 जून के दौरान हीटवेव की संभावना है। पूर्वी यूपी, उत्तरी मध्य प्रदेश सोमवार और मंगलवार को और आज से अगले एक दो दिनों तक पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप के आसार हैं।