Haryana me barish : हरियाणा तेज आंधी व बारिश जारी, अब 9 और जिलों के लिए 61 की स्पीड के साथ बारिश ओलावृष्टि का अलर्ट
HR Breaking News (Haryana me barish) हरियाणा में मौसम ने करवट ले लिया है। जिले में कई जगहों पर बारिश हो रही है। प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी और भी चलने वाला है। भारत मौसम विभाग की तरफ से 40 से 61 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। वहीं, 5 एमएम प्रति घंटा से मध्यम बारिश 15 एमएम प्रति घंटा तक होने की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है।
लगातार दूसरे दिन हुई ओलावृष्टि (Hail Strom Update)
हरियाणा में आज लगातार दूसरे दिन ओलावृष्टि हुई है। कल भी दादरी एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि और तेज बारिश दर्ज की गई थी। रेवाड़ी में भी बारिश हुई थी, वहीं आज रतिया में ओलावृष्टि देखने को मिली है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में बारिश हो चुकी है। इसके अलावा जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत में भी बारिश दर्ज की गई है। ज्यादा तेज बारिश कुरुक्षेत्र के इलाकों में हुई है, जहां फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं, पंजाब के भी कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिली है।
पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से हो रही बारिश
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से कई इलाकों में बारिश हो रही है। लगातार 2 दिन पश्चिम विक्षोभ एक्टिव रहा है। पहले माना जा रहा था कि इस पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा प्रभाव नहीं दिखेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ पूरी सक्रिय रूप से बरस रहा है। फिलहाल हरियाणा के कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, हिसार, जींद में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।
वहीं हल्की बारिश झज्जर और रोहतक के बीच में भी देखने को मिल रही है। जल्द बारिश हरियाणा के अलावा पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी हो रही है। उत्तर प्रदेश के शामली, सहारनपुर में बारिश देखने को मिल रही है, जो जल्द ही उत्तराखंड तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, पंजाब के संगरूर, पटियाला में बारिश चल रही है
हरियाणा के 9 जिलों के लिए फिर से अलर्ट जारी (Haryana Rain Alert)
हरियाणा में 9 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट (Barish ka alert) फिर से जारी हो गया है। इसमें हांसी, हिसार, फतेहाबाद, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में 5 एमएम प्रति घंटा बारिश हो सकती है। यहां येलो अलर्ट (barish ka yellow alert) जारी किया गया है। 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। यह अलर्ट 11:00 बजे तक लागू रहेगा। वहीं, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 5 एमएम से अधिक और 15 एमएम तक मध्यम बारिश होने की संभावना है, जहां 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी आने की भी संभावना है। यह अलर्ट भी रात 11:00 बजे तक के लिए जारी रहेगा।
अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम (Haryana ka Mausam)
भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन भी पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का प्रभाव जारी रह सकता है, जिसकी वजह से कई जिलों में बारिश की गतिविधि देखने को मिल सकती है। बारिश का सिलसिला 26 अक्टूबर तक रह सकता है। वहीं, 28 अक्टूबर को एक बार फिर से बादलवाही शुरू होने की संभावना है।
