home page

UP में कड़ाके की ठंड के बीच हुई बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Alert : वर्तमान में उत्तर प्रदेश भयंकर ठंड की चपेट में आया हुआ है। बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश में कोहरे और शीतलहर ने लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी हैं। ऐसे में आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हुई बारिश के चलते भी सर्दी का कहर बढ़ गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बारिश के बाद ठंडी तेज हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से तापमान में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की जा रही है। 
 | 
UP में कड़ाके की ठंड के बीच हुई बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (Weather Alert) उत्तर प्रदेश में ठंड अपना रूद्र रूप दिखा रही है और बर्फीली हवाओं से रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 9 जनवरी को सुबह-सुबह नोएडा, ग्रेटर नोएडा में गाजियाबाद में बारिश भी दर्ज की गई है। 

मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान

ऐसे में काफी ज्यादा ठंडी हवा चल रही है, जिसके चलते तापमान में एक बार फिर तेज गिरावट (Weather Update) देखने को मिली है। वहीं, बीते दिन यानी गुरुवार को शाम के समय उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज और दूसरे कई शहरों में भयंकर सर्दी के चलते लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।


बढ़ती सर्दी के बीच राहत की बात यह है की मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आगामी 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को भयंकर ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। 


मौसम केंद्र की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि 10 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहने के आसार हैं। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे के चलते गलन वाली सर्दी बढ़ सकती है। विभाग के अनुसार 10 जनवरी को वाराणसी, सोनभद्र, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, महाराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बस्ती, श्रावस्ती व आसपास के कई क्षेत्रों में काफी ज्यादा कोहरा छा सकता है। ऐसे में विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन जिलों में इस दौरान दृश्यता 200 से 500 मीटर के बीच रह सकती है। वहीं, कुछ जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति भी बन सकती है। 

विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि लखनऊ वासियों को आज कोहरे से कुछ राहत जरूर मिल सकती है। हालांकि सुबह व शाम के समय ठंडी हवाओं के चलते सर्दी का एहसास होता रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, दो दिन बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

नोएडा में न्यूनतम तापमान

इस बीच नोएडा (Noida Weather Alert) वासियों को सर्दी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। नोएडा में आज सुबह के समय कोहरा छाया रहा है। वहीं, दिनभर लोग गलन वाली ठंड से परेशान रह सकते हैं। विभाग का पूर्वानुमान है कि आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। गाजियाबाद में भी तापमान कुछ ऐसा ही रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी कुछ दिनों तक एनसीआर में लोगों को भयंकर सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। 

मौसम विभाग (Weather Alert) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। इन जिलों में वाराणसी, नोएडा, सुल्तानपुर, बरेली, झांसी, कानपुर, आजमगढ़, आगरा शामिल है। वहीं, एक मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़त जरूर हो सकती है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज होने के आसार हैं।