home page

Delhi NCR में अगले इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दौर, जानिये मौसम विभाग की भविष्यवाणी

IMD Weather Update : राजधानी दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट बदली है और मानसून के आने से पहले बारिश की शुरूआत हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने आगमी मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। आईये जानते हैं कहां कैसा रहेगा मौसम - 

 | 
Delhi NCR में अगले इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दौर, जानिये मौसम विभाग की भविष्यवाणी

HR Breaking News - (Delhi Weather Update)। देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते कई दिनों से अलग अलग राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली एनसीआर (Delhi Mausam) में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली में जल्द ही दस्तक देने वाला है। वहीं, मानसून आने से पहले दिल्ली में अगले दो दिन तक तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। 


इसको लेकर IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। वहीं, इसके साथ ही गरज चमक और हल्की व मध्यम बारिश भी होगी। IMD की रिपोर्ट के अनुसार 23 जून से 27 जून तक दिल्ली में बादल छाने के साथ झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 

 

 

दो दिन आंधी और बारिश का अलर्ट - 

मौसम विभाग ने 22 और 23 जून दो दिन के लिए दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान हल्की व मध्यम बरसात होने की भी संभावना है। 50 की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी और इससे तापमान (Delhi NCR Tempreature) में गिरावट आएगी। सोमवार यानी 23 जून को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 22 और 23 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

24 से 27 जून के बीच कैसा रहेगा मौसम - 

 मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 24 जून से 27 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इन चार दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिल्ली एनसीआर में लू को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 

इन राज्यों में ऑरेंज और येलो अलर्ट - 

IMD ने दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब और हरियाणा (Haryana Mausam) के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। हरियाणा के ज्यादातर जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब (Punjab Mausam) में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। हरियाणा में 23 जून से 27 जून तक बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, इस दौरान तेज हवाओं के साथ अति भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल में भी कमोबेश यही स्थिति है।


 

News Hub