Delhi में तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
IMD Rain Alert : दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने राजधानी में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे मौसम कूल बना रहेगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 15 मई तक के मौसम का हाल बताया है। आईये जानते हैं -

HR Breaking News - (Delhi Weather)। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं। दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में आज शनिवार को सुबह झमाझम बारिश हुई है। इससे मौसम सुहावना हो गया है। मई का महीना आधा आ चुका है इस समय तक तो गर्मी अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाती है। लेकिन पिछले कई दिनों से कई वेदर सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है और तापमान (delhi weather) में भी गिरावट आई है।
बता दें कि उत्तर भारत के राज्यों में अब बारिश का दौर कई दिनों तक जारी रह सकता है। दरअसल, मौसम विभाग (weather update) के ताजा अपडेट के अनुसार 27 मई को केरल में मानसून दस्तक देने वाला है। सामान्य तौर पर यह 1 जून को पहुंचता है। लेकिन, इस बार समय से पहले ही पहुंचने की उम्मीद है।
दिल्ली एनसीार में बदलेगा मौसम
दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam Update) में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। आज शनिवार के दिन उमस भरी गर्मी के बीच सुबह हल्की बारिश हुई है। वहीं, कई इलाकों में तेज हवाओं के बौछारें गिरी हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आज राजधानी (Delhi Weather) में तेज आंधी तूफान के बाद जोरदार बारसात की संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में अभी वर्ष हो रही है।
10 मई को कैसा रहेगा मौसम का हाल -
मौसम विभाग ने आज दिल्ली (Delhi Weather) में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। राजधानी में बारिश का सिलसिला शुरू होने पर तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञानिकों की मानें तो इस दौरान अधिकतम तापमान (delhi tempreature) 37 डिग्री तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किए जाने का अनुमान है। हालांकि, इसके बाद 11 मई से एक बार फिर तापमान में वृद्धि होने लगेगी और लोगों को गर्मी परेशान करेगी।
11 मई को बदलेगा मौसम -
दिल्ली (delhi mausam) में बारिश का सिलसिला जारी है और 11 मई को मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। दरअसल, पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद अब कल से तापमान में बढ़ौतरी होने वाली है। मौसम विभाग (aaj ka mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार 11 मई को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
तापमान में होगी बढ़ौतरी -
मौसम विभाग के लेटेस्ट (weather update) अपडेट के अनुसार 16 मई तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान 12 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, 13 मई को 40 डिग्री, 14 और 15 मई को 41 डिग्री सेल्सियस और 16 मई को 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की आशंका है। वहीं न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री के बीच रह सकता है।