Rajasthan Ka Mausam : राजस्थान में तापमान ने लगाई हाफ सेंचुरी, अब तूफान मचाएगा कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News (ब्यूरो) | मौसम विभाग ने शनिवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लू का अलर्ट जारी किया। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा (Haryana Weather), चंडीगढ़ और दिल्ली शामिल हैं। वहीं, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदलकर रविवार की रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों (Weather Today) पर दस्तक दे सकता है।
LPG Gas cylinder से लेकर बैंक से जुड़े नियमों में 1 तारीख को होगा बड़ा बदलाव, जानिये लेटेस्ट अपडेट
मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान (rajasthan ka mausam) और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात के समय भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। इन प्रदेशों में सात दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस (Rajasthan weather Update) से अधिक रिकॉर्ड किया जा सकता है।
Bihar Mausam : बिहार वालों बचके, आने वाला है रेमल तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली में भी अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी के लिए येलो अलर्ट (IMD Weather Update) जारी किया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आगाह किया कि रविवार से तापमान और भी ज्यादा बढ़ सकता है। दिल्ली (Delhi weather) में सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 54 फीसदी दर्ज की गई। आसमान साफ रहा और 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलीं। अगले सात दिनों तक गर्मी (Latest weather update) से फिलहाल लोगों को राहत नहीं मिलेगी।
Gold-Silver Rates: लगातार तीसरे दिन गिरे सोने-चांदी के भाव, जाने आज का 10 ग्राम सोने का भाव
राजस्थान में पारा 50 डिग्री तक पहुंचा
राजस्थान में भीषण गर्मी का सितम शनिवार को भी जारी रहा जहां फलौदी में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर (jaipur weather update) मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को राज्य में फलौदी 50 डिग्री सेल्सियस के साथ देश में सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री, जैसलमेर में 48 डिग्री, बीकानेर में 47.2 डिग्री, चूरू में 47 डिग्री, जोधपुर (jodhpur weather) में 46.9 डिग्री, गंगानगर में 46.5 डिग्री, कोटा में 46.3 डिग्री और राजधानी जयपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को भी फलौदी (Phalodi Weather) का तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया था।
Electricity Bill: UP के 72 लाख बिजली उपभोक्ताओं के हुए वारे न्यारे, बिजली बिल पर मिलेगी
कब से मिलेगी राहत
29 मई से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में तथा 30 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान (rajasthan ka mausam) में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। जून के प्रथम सप्ताह में राज्य के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना है।
आज पश्चिम बंगाल के तट पर दस्तक देगा चक्रवाती तूफान
मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। चक्रवाती तूफान रविवार की रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों पर दस्तक दे सकता है। इस दौरान 110 से लेकर 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को पश्चिम बंगाल व उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27-28 मई को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।
1.5 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी
तूफान के दस्तक देने के समय समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है, जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को 27 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। विभाग ने पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों (दक्षिण और उत्तर 24 परगना) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।