home page

Rajasthan Ka Mausam : राजस्थान में दिखेगा अब सर्द हवाओं का कहर, IMD ने इन जिलों में किया अलर्ट जारी

Rajasthan Ka Mausam : राजस्थान में अब सर्दी का असर बढ़ने लगा है और शीतलहर और कोहरा के चलते प्रदेश (Rajasthan Ka Mausam ) में विजिबलिटी बेहद कम हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में सर्द हवाओं का कहर देखने को मिलने वाला है। इसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है।

 | 
Rajasthan Ka Mausam : राजस्थान में दिखेगा अब सर्द हवाओं का कहर, IMD ने इन जिलों में किया अलर्ट जारी 

HR Breaking News (Rajasthan Mausam) राजस्थान में मौसम अब एक बार फिर करवट लग रहा है। प्रदेश में शीतलहर का असर बढ़ने लगा है और शीतलहर के बढ़ते असर से तापमान में कमी रिकॉर्ड की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अब राजस्थान (Rajasthan  Weather Forecast) में कड़ाके की सर्दी देखने केा मिलने वाली है इस दौरान कोटा सहित कई हिस्सों में कोहरा छाया रह सकता है। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है।

 


कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम 

 

राजस्थान (Rajasthan Weather Updates) में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग की ओर से राजस्थान में बढ़ती ठंड से गलन को कम करने के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। अब प्रदेश में लोगों ने घरों में हीटर चलने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग का कहना है  प्रदेश में आगामी दिनों में राजस्थान में पारा ओर गिर सकता है, जिससे सर्दी में ओर इजाफा हो सकता है।

 


कब तक जारी रहेगा कोहरे का असर 

 

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश (Rajasthan Ka Mausam) में अभी शीतलहर जारी रहने वाली है और आगामी कुछ दिनों तक कई जगहों पर न्यूनतम तापमान (Rajasthan Temprature) सामान्य से कम रह सकता है। आईएमडी का कहना है कि प्रदेश में आज 27 दिसंबर को शीतलहर और कोहरा जारी रहने वाला है। 


कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान 

न्यूनतम तापमान की बात करें तो फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान (temperature in Fatehpur Sikar) 1.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, नागौर में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है और सीकर में 3.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है और लूणकरणसर में 3.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। दौसा में 4.4 डिग्री, चूरू में 4.9 डिग्री  दर्ज किया गया है और अलवर (Alwar Mimimum Temprature) में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सर्द हवाओं के चलते राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान कम होकर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर है।