Rajasthan Weather : 2 पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव, 31 मार्च तक नॉन स्टॉप होगी बारिश, आंधी को लेकर भी अलर्ट जारी
Rajasthan Mausam Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी के बीच अब आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है कई जगहों पर तेज बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट आई है और मौसम कूल हो गया है। मौसम विभाग ने 31 मार्च तक राजस्थान में नॉन स्टॉप बारिश होने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं अगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - (Rajasthan Ka Mausam) राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए राजस्थान में अगले कई दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा अपडेट के अनुसार 26 से 31 मार्च के बीच प्रदेश में लगातार मौसम देखने को मिल सकती है। इस दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होंगे, जिनके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान तेज आंधी चलने का भी अनुमान है।
दो तीन दिन यहां होगी बारिश -
मौसम विभाग (kal ka mausam) की रिपोर्ट के अनुसार, 23 मार्च को भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 26 से 27 मार्च को पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इससे मौसम कूल होगा। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
इसके बाद 28 से 31 मार्च के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की पूरी संभावना जताई गई है, जिससे मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं चलेंगी और तेज गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सिस्टम का असर अधिक व्यापक रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है।
राजस्थान में होगी नॉन स्टॉप बारिश -
आज पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भरतपुर (Bharatpur Weather), कोटा संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ बारिश होगी तथा शेष अधिकांश भागों में आगामी दो-तीन दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है।
मौसम विभाग (IMD Weather Update) का कहना है कि आने वाले दिनों में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में काले बादल नजर आएंगे और 26-27 मार्च को पूर्वी व उत्तरी भागों में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 28-31 मार्च के दौरान राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने तथा आंधी तूफान के साथ वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने दी सलाह -
मौसम विभाग (IMD Weather) ने किसानों और आमजन को खराब मौसम के चलते सावधान रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से आंधी और बिजली के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, सुरक्षित जगह पर रहने और फसलों को गिरने से बचाने के लिए कम मात्रा में पानी देनी की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में मौसम में होने वाले बड़े बदलाव से जनजीवन पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।
राजस्थान में यहां रहा सबसे ज्यादा तापमान -
राजस्थान (Rajasthan Temperature) के कई जिलों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जयपुर (Jaipur temperature) में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रहा है और कोटा में 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
