home page

Rajasthan Weather Alert : आ गई गर्मी, तापमान 30 डिग्री पार, जानें भविष्य में कब बदलेगा मौसम

Rajasthan Weather Alert :राजस्थान में अचानक से मौसम ने करवट ली है। बीते दिन शनिवार को प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में अब राजस्थान में सिर्फ सुबह व शाम को लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है। चलिए जानते हैं कि आज राजस्थान में मौसम का क्या हाल है।

 | 
Rajasthan Weather Alert : आ गई गर्मी, तापमान 30 डिग्री पार, जानें भविष्य में कब बदलेगा मौसम

HR Breaking News (Weather Alert) बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब राजस्थान में अचानक से गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। फिलहाल सुबह व शाम को होने वाली सर्दी भी काफी हद तक कम हो गई है और दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

 

अगर हम मौसम की बात करें तो बीते दिन शनिवार यानी 21 फरवरी को राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। वहीं, बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ठंडा क्षेत्र फतेहपुर रहा है। इस दौरान फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
 


 

जानें आज कैसा है मौसम 
 

मौसम विभाग के वेदर अपडेट (weather alert) के अनुसार आज राजस्थान में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, दिन भर कड़ाके की धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि सुबह व रात में लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हो सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रह सकता है।

 

साथ ही इस दौरान बारिश होने के कोई भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं। तापमान की बात करें तो आगामी एक सप्ताह में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को और ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

बीते 24 घंटे में राजस्थान के लगभग हर क्षेत्र में मौसम साफ बना हुआ है। सुबह से शाम तक लोगों को तेज धूप भी देखने को मिली है। 21 फरवरी को सबसे अधिक तापमान वाले क्षेत्र के बात करें तो यह बाड़मेर रहा है। बाड़मेर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

इसी के साथ चित्तौड़गढ़ में भी अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि सुबह-शाम लोगों को हल्की सर्दी का भी सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, अगर बीते दिन के न्यूनतम तापमान की बात करें तो पूरे प्रदेश में मात्र एक जगह ऐसी थी जहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। बीते दिन यानी शनिवार को फतेहपुर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है।

बीते दिन पाली में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस, सीकर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस, दोसा और अलवर में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अगर हम बात करें सबसे अधिक न्यूनतम तापमान की तो यह बाड़मेर का रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।