home page

Rajasthan Weather Alert : होली पर कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम, जानिए पूरा वेदर अपडेट

Rajasthan Weather :इन दिनों मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में राजस्थान में गर्मी अभी से अपने तेवर दिखा रही है। इस बीच मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार प्रदेश वासियों को होली के त्योहार पर भी गर्मी से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। 

 | 
Rajasthan Weather Alert : होली पर कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम, जानिए पूरा वेदर अपडेट

HR Breaking News (Rajasthan News) भारत मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राजस्थान में होली पर तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है। वहीं, ऐसे में लोगों को मार्च महीने की शुरुआत में ही लू की स्थिती देखने को मिल सकती हैं।  

 

 

इस साल वैसे तो फरवरी महीने में ही राजस्थान से सर्दी (Winter in Rajasthan) लगभग गायब हो चुकी थी और यहां कई जिलों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर रहा था। वहीं, अब मौसम का कुछ यही आलम मार्च महीने की शुरुआत में भी देखने को मिल रहा है। यहां पर विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की आशंका है। साथ ही इस दौरान गर्म हवाओं का सिलसिला भी प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा और लोगों की परेशानियां बढ़ेगीं। 

मौसम विभाग के वेदर पूर्वानुमान (weather forecast) के अनुसार इस दौरान राजस्थान के करीब 28 जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है। वहीं, फिलहाल प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।  इस बीच मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान लगाया है उसके मुताबिक आने वाले 7 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहने की संभावना है। साथ ही इस दौरान राजस्थान के अधिकतम तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 

जानें कौन सा क्षेत्र है सबसे गर्म


मौसम केंद्र जयपुर (Jaipur Weather Alert) की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं, उसके अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहा है। साथ ही आगामी दिनों में भी बढ़ते तापमान के साथ मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।  बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर का दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, बात करें न्यूनतम तापमान की तो यह फतेहपुर (सीकर) में रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। 

इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि प्रदेश के 28 जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है। इस दौरान विभाग ने बाड़मेर में 36.5 डिग्री सेल्सियस,  फतेहपुर (सीकर) में 35.3 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 34.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 34.1 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 33.8 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 33.4 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 33.2 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 32.6 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 32.6 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 32.0 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 32.0 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 32.0 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 32.4 डिग्री सेल्सियस,  श्रीगंगानगर में 32.7 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस, करौली में 32.3 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 32.4 डिग्री सेल्सियस,  झुंझुनूं में 32.1 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 30.0 डिग्री और  सिरोही में 25.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम रिकॉर्ड किया है।  
 

और बढ़ेगा तापामन 


मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी किए गए वेदर पूर्वानुमान के मुताबिक राजस्थान में आने वाले दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा परीवर्तन होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। वहीं, इस दौरान 3 व 4 मार्च को होली के अवसर पर प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है।  

मार्च में ही चलेंगी लू


मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि वर्तमान में जो मौसमी परिस्थितियां बनी हुई हैं, उसके मुताबिक प्रदेश में मार्च के तीसरे हफ्ते में ही लू चल सकती हैं।  ऐसे में मार्च के पहले ही सप्ताह में लोगों को तेज गर्मी की मार झेलने को मिल सकती है। वहीं, प्रदेश के कई शहरों में इस महीने अधिकतम तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस के मध्य बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है।