Rajasthan Weather Alert : पश्चिमी वक्षोभ लेकर आएगा बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दिया अलर्ट
Rajasthan Weather Alert : कई दिनों से राजस्थान के तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में प्रदेश के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है और कुछ क्षेत्रों में तो लू चलने से भी लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। इस बीच मौसम विभाग (Weather Alert) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार प्रदेश में अब एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है और कई इलाकों में गर्मी के तेवर नरम पड़ सकते हैं।
HR Breaking News (Rajasthan ka mausam) मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आज 14 मार्च को राजस्थान में मौसम करवट ले सकता है और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम में यह बदलाव एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते हो रहा है। चलिए जानते हैं कि आगामी समय में प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है।
कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अंदेशा
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आज 14 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, इस दौरान तेज हवाओं का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है, जिससे थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के वेदर अपडेट (weather update today) के अनुसार आज प्रदेश के गंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू जिले के साथ-साथ शेखावाटी क्षेत्र के भी कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान बादल भी गरज सकते हैं और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं।
जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (Weather Alert) की ओर से जो वेदर अपडेट किया गया है उसके मुताबिक कल 15 मार्च को जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग और गंगानगर, हनुमानगढ़ जिले व उनके आसपास के कई इलाकों में आंधी व बारिश देखने को मिल सकती है।
वहीं, विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 18 से 20 मार्च के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसका असर प्रदेश के कई इलाकों के मौसम पर देखने को मिलेगा। ऐसे में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि आगामी 1 सप्ताह में प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तामपान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा सकता है।
जानें कहां कितना रहा तापमान
भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से जो आंकड़ें जारी किए गए हैं उसके अनुसार 14 मार्च सुबह तक से बीते 24 घंटे की बात करें तो राजस्थान में सबसे अधिक गर्म क्षेत्र बाड़मेर रहा है। इस दौरान बाड़मेर का अधिकतम तामपान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, बात करें अन्य क्षेत्रों के अधिकतम तापमान की तो पाली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस, कोटा व चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी लेटेस्ट वेदर अपडेट (Latest Weather Update) के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में आगामी 7 दिनों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान यहां के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। हालांकि यह गिरावट अचानक से नहीं होगी।
वहीं, विभाग के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी दो दिनों तक तापमान में कुछ बड़ा बदलाव होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। साथ ही इसके बाद तीन दिन में तापमान में लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस की कटौती हो सकती है। वहीं, इसके बाद एक बार फिर तामपान में थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसके बाद तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है।
