Rajasthan Weather : राजस्थान में दीपावली पर सर्द होंगी रातें, IMD ने बताया मौसम का हाल
Rajasthan Weather : राजस्थान में धीरे-धीरे सर्दी की दस्तक बढ़ने लगी है। जैसे-जैसे दीपावली का त्योहार नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में दीपावली पर सर्द हवाएं चलने वाली है। आईएमडी के मुताबिक अब राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भी धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ने वाला है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं राजस्थान के मौसम (Rajasthan Weather ) के बारे में।
HR Breaking News (Rajasthan Weather) जैसे-जैसे दीपावली का त्योहार नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे सर्दी का भी आगमन हो रहा है। जहां एक ओर दिन के समय कई जिलों में धूप खिलती है। वहीं, रात में ठंड की ठिठूरन महसूस होने लगती है। भारत की तरफ से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। अब मौसम के बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने राजस्थान के मौसम (Rajasthan Weather Forecast) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।
कहां गिरा और कहां चढ़ा पारा
राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) में इन दिनों में तापमान में गिरावट और बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है। कई शहरों में दिन और रात का पारा चढ़ा है तो कई शहर में दिन और रात के तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। जयपुर के तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जबकि करौली में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। वहीं, जैसलमेर (jaisalmer ka mausam), फलोदी और अंता बारां में 0.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। ज्यादातर जिले तो ऐसे रहे जहां रात्रि के तापमान में इजाफा हुआ है। हालांकि यह बढ़ोतरी 0.1 से 1.0 डिग्री सेल्सियस तक ही हुई है।
दीपावली की रातें होंगी ठंडी
मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान (rajasthan weather) में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। दीपोत्सव के दिनों में रात्रि का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार सर्दी के दिन जल्दी आ गए, लेकिन सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।
प्रदेश के अन्य शहरों में कैसा रहा तापमान
जालोर (jalor ka temprature) में 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। वहीं, पिलानी में 16.0 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 16.0 डिग्री सेल्सियस, अजमेर (ajmer Weather Temprature) में 16.2 डिग्री सेल्सियस, करौली में 16.7 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 17.2 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 17.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर शहर में 17.6 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनूं में 17.7 डिग्री सेल्सियस,चूरू में 18.2 डिग्री सेल्सियस जवाई डैम 18.2 डिग्री सेल्सियस, अंता बारां में 18.3 डिग्री सेल्सियस,डबोक में 18.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
