home page

Rajasthan weather : राजस्थान के 9 जिलों में मेघगर्जना के साथ बारिश, जानिये 4 अप्रैल तक के मौसम का हाल

Rajasthan Mausam today : राजस्थान का मौसम पलटी मारने वाला है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए राजस्थान के 9 जिलों में गरज चमक के साथ हल्की व मध्यम बारिश की भविष्यवाणी जारी की है। आईये नीचे खबर में जानते हैं 4 अप्रैल तक राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल - 
 | 
Rajasthan weather : राजस्थान के 9 जिलों में मेघगर्जना के साथ बारिश, जानिये 4 अप्रैल तक के मौसम का हाल

HR Breaking News - (Mausam Update)। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में  मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते कई दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है, जिससे भीषण गर्मी पड़ रही है, मार्च का महीना खत्म होने में अभी दो दिन बाकी है लेकिन गर्मी ने इस महीने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग (IMD weather Update) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अप्रैल के शुरूआती दिनों में राजस्थान के मौसम (Rajasthan Ka Mausam) में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।


 IMD के अनुसार 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो सकता है। इसके असर से उदयपुर व कोटा संभाग में 2 से 3 अप्रैल को कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की व मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद फिर 4 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के मुताबिक 1 अप्रैल तक राजस्थान में उत्तरी हवाओं असर रहेगा। 


झमाझम होगी बारिश - 


मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान (Rajasthan weather today) में 1 अप्रैल तक उत्तरी हवाएं चलेंगी। इस दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है। पर 2 अप्रैल को एक हल्के पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उदयपुर, कोटा संभाग के करीब 9 जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश का असर दिखेगा। 


24 घंटों में बदलेगा मौसम - 

बीते 24 घंटों में जयपुर में उत्तरी हवा का असर देखने को मिला है। अचानक मौसम में बड़ा बदलाव होने से रात के तापमान (rajasthan temperature) में कमी आई है। जयपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान मे 3.6 डिग्री की गिरावट आई है। IMD के मुताबिक जयपुर (jaipur mausam) में दिन का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं, दिन के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रात के न्यूनतम तापमान  की बात करें तो 18.4 डिग्री देखने को मिला है। ऐसे में रात के तापमान में 3.6 डिग्री तापमान की गिरावट हुई है। मौसम विभाग (weather update) के मुताबिक अगले 24 घंटे में तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी, जिससे गर्मी सताएगी। 
 


यहां रहा सबसे ज्यादा तापमान - 

मौसम विभाग (Today Mausam Update) के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 


आज 8.30 IST पर दर्ज प्रेक्षण के मुताबिक राजस्थान (rajasthan mausam) के ज्यादातर हिस्सों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 06 से 65 प्रतिशत के मध्य रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी कहर बरपाएगी।