home page

Rajasthan Weather : राजस्थान में 40.2 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, बदलेगा मौसम

Rajasthan Mausam Update : राजस्थान में लोगों पर गर्मी का कहर टुट पड़ा हैं। पिछले दो दिनों में तापमान में लगातार बढोत्तरी देखी जा रही हैं। राज्स्थान के एक जिले में अधिकतम (IMD Report) तापमान अभी से 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया जोकि चिंता का विषय हैं। लेकिन मौसम विभाग ने अपडेट दिया हैं एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका हैं जिससे मौसम में बदलाव आने के आसार हैं आइए जानते हैं मौसम से जुडा पूरा अपडेट...
 | 
Rajasthan Weather : राजस्थान में 40.2 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, बदलेगा मौसम 

HR Breaking News - (Western Disturbance) राजस्थान में पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही थी। 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। लोग पसीने से तर होते हुए घरों से बाहर निकलने से बच रहे थे। हालाँकि, अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Mausam Update) हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि यह विक्षोभ उतना मजबूत नहीं है जितना पहले अनुमान लगाया गया था। इसलिए प्रदेश में बारिश और आंधी की संभावना कम है। 

राजस्थान में गिरेगा तापमान -


राजस्थान में बादलों के छाए रहने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। यह गिरावट लोगों को गर्मी से (Rajastan Weather Update) राहत दिलाएगी। बादल सूर्य की किरणों को पृथ्वी तक पहुँचने से रोकते हैं, जिससे तापमान कम होता है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और वे बाहर अधिक समय बिता सकेंगे।


मौसम केंद्र जयपुर ने बुलेटिन जारी करते हुए बताया है कि पश्चिमी राजस्थान में बुधवार 26 मार्च और गुरुवार 27 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और (Highest Weather In Rajasthan) बीकानेर में हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 मार्च तक रहेगा, जिसके बाद मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा और गर्मी बढ़ने लगेगी।

बाड़मेर में सबसे ज्यादा गर्मी -


मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान बहुत ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बाड़मेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनूं के पिलानी में 40.1 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के 13 शहरों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा और 22 शहरों में 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस बार पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा मजबुत नहीं हैं। यानी इसका अर्थ हैं कि इससे बारिश की संभावना ज्यादा नहीं हैं। लेकिन आसमान में बादल छाए रहेगें जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

क्या होता हैं पश्चिमी विक्षोभ -


पश्चिमी विक्षोभ, को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी कहा जाता है, यह मौसमी घटना  जब भारत में प्रवेश करती है, तो यह अपने साथ वर्षा और बर्फबारी लाती है। पश्चिमी विक्षोभ, भारत में सर्दियों के (What is western Disturbance) मौसम में होने वाली बारिश का प्रमुख कारण है। मौसम विभाग के अनुसार यह प्रणाली आमतौर पर अक्टूबर-नवंबर से शुरू होकर मार्च-अप्रैल तक चलती है। पश्चिमी विक्षोभ के आगमन से उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आती है और हवाओं की दिशा बदल जाती है।

News Hub