Gold Rate : सोने के दामों की उलटी गिनती शुरू, चौथे दिन दाम धड़ाम, अगले महीने तक घटकर रह जाएगा इतना
Gold Rate : सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी के बार गिरावट का दौर शुरू हो गया है। लगातार चौथे दिन सोने के भावों में कमी देखने को मिली है। सोने के दाम (Gold Rate) गिरने के पीछे क्या कारण है, इसको लेकर एक्सपर्ट की राय भी सामने आई है। वहीं, अगले महीने तक सोने के दाम घटकर कहां तक चले जाएंगे यह भी अनुमानित आंकड़े सामने आए हैं।

HR Breaking News (Gold Rate) बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भार रहा सोना अब उलटे पांव भागता दिख रहा है। सोने के दामों में बंपर बढ़ौतरी के बाद गिरावटों का सिलसिला जारी है। सोने (Gold Rate) के दाम घटने से निवेशकों में भी चिंता का माहौल है। वहीं, सोने के दाम आगे कितने कम हो सकते हैं, इसपर भी विशेषज्ञों की राय आई है।
ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आया सोना
सोने के दाम अपने ऑल टाइम हाईक से काफी नीचे आ गए हैं। 25 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। लगातार चौथे दिन सोने के भाव में कमी आई है। हालांकि 24 कैरेट सोने (Gold Rate) का भाव 89,700 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,100 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।
चांदी के दाम रहे फ्लैट
जहां सोने के दाम गिरे हैं, वहीं चांदी के दामों में स्थिरता मिली है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,00,900 रुपये के स्तर पर है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। वहीं सोना (Gold Rate) के दाम गिरे हैं। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आ चुकी है।
क्या चल रहे हैं बड़े शहरों में सोने के दाम
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 89,750 रुपये तोला व 22 कैरेट सोने का दाम 82,280 रुपये तोला दर्ज किया गया है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 82,130 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,600 रुपये तोला चल रहा है। पूरे देश में ही सोने की कीमत कम हुई है। सोना 200 रुपये तक सस्ता हुआ है।
क्यों बढ़ रहे थे सोने के दाम
अब तक सोने के दाम बढ़ने के पीछे कई कारण थे, पहला वैश्विक बाजार में अनिश्चितता का माहौल, दूसरा देश में शादियों के लिए सोने की मांग तीसरा शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों का सोने की ओर रुख करना। ट्रंप के टैरिफ वॉर का भी सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने का कारण रहा है।
क्यों कम हुए सोने के दाम
अब सोने (Gold Price) की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में कमजोरी है। वहीं, डॉलर मजबूत होने से भी सोने के दाम गिरे हैं। निवेशकों ने भी इन कारणों को देखते हुए मुनाफावसूली करनी शुरू कर दी है, जिस कारण सोने के दाम गिर रहे हैं। अमेरिकी डॉलर के दाम बढ़ने से सोने की मांग काफी घटी है। क्योंकि महंगे डॉलर की वजह से अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है।
आगे कैसे रहेंगे सोने के दाम
सोने के दामों में उतार चढ़ाव जारी रहता है। देश में खरमाश लग गया है, जिस कारण शुभ कार्यों पर रोक है। वहीं, शादी विवाह नजदीक न होने के कारण सोने की मांग (Gold Rate) घटी, उधर ट्रंप के व्यवहार में भी लचीलापन आया है। सराफा कारोबारी पंकज सोनी के अनुसार, इसलिए अगले महीने तक सोने के दामों में गिरावट का दौर बार बार देखा जा सकता है। हालांकि, लांग ट्रम के लिए सोना अब भी निवेशकों के लिए सुरक्षित एसेट है। फिलहाल निवेशकों ने बाजार में मांग घटते ही अपने निवेश से मुनाफा वसूली शुरू कर दी है तो भी साने (Gold Rate) के दाम कम हुए हैं।