hrbreakingnews.com

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मानसून दिखाएगा रोद्र रूप, IMD ने किया 4-5-6-7 अक्टूबर को झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Update :राजस्थान के कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। अब इस झमाझम बारिश के चलते राजस्थान के कई हिस्से में मानसून रोद्र रूप दिखाने वाला है। मौसम विभाग ने राजस्थान में आने वाले दिनों के लिए बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। आईएमडी (IMD Rain alert) का कहना है कि राजस्थान में अभी आने वाले दिनों झमाझम बारिश देखने को मिलने वाली है।

 
Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मानसून दिखाएगा रोद्र रूप, IMD ने किया 4-5-6-7 अक्टूबर को झमाझम बारिश का अलर्ट

HR Breaking News : (Weather Update) राजस्थान में बारिश के चलते मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। उमस भरी दिन भर गर्मी के बाद रात को तापमान में गिरावट नजर आ रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान (Weather Update Rajasthan) में झमाझम बारिश को लेकर आसार जताए है और बारिश को लेकर कई जिलों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजस्थान में मौसम कैसा बना रहने वाला है।

 

 

12 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल


बीते दिनों राजस्थान (Rajasthan Weather Update) के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र व ट्रफ लाइन एक्टिव हो गया है, जिसके प्रभाव से राजस्थान में अभी 4 दिन बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि  आज 3 अक्टूबर को 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत अजमेर, भीलवाड़ा,चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, बाड़मेर जिले और आस-पास के क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली, मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है और साथ ही 20-25 KMPH गति से तेज ​हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के मुताबिक आज राजस्थान के 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया  है।

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना


मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में 4 अक्टूबर से नया पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) एक्टिव रह सकता है, जिसके असर से राज्य के कुछ भागों में मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 2-3 दिन जारी रहने की संभावना है।

इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान में 5-6 अक्टूबर और पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) में 6 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बारिशर की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है और बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

कहां हुई सबसे अधिक बारिश


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि बीते 24 घंटों में जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई है और सबसे अधिक बारिश बयाना में 35 M.M. रिकॉर्ड की गई है ओर राजस्थान में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 37.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान पाली में 21.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

कैसा रहेगा जयपुर का मौसम 


जयपुर (jaipur ka mausam) के मौसम की बात करें तो जयपुर में मौसम सुहावना है और आसमान पर बादल छाए हुए हैं। जयपुर में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बीते दिनों इसी वक्त के तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, जयपुर का अधिकतम तापमान (Rajasthan Temprature) 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है ओर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते दिनों के मुकाबले आज अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।