home page

Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम लेगा करवट, इस दिन होगी बारिश

Rajasthan Weather : राजस्थान में एक बार फिर से मौसम करवट ले रहा है। बीते दिनों जहां प्रदेश के तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, वहीं अब कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

 | 
Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम लेगा करवट, इस दिन होगी बारिश

HR Breaking News (Rajasthan ka Mausam) मार्च महीने की शुरुआत से ही लोगों को भयंकर गर्मी और तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। मार्च में ही लोगों को मई-जून जैसी गर्मी सताने लगी है। वर्तमान में राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं l देश में हो रहे मौसम का बदलाव राजस्थान के मौसम पर भी देखने को मिल रहे हैं।

वर्तमान में जहां पश्चिमी स्टेट्स में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और कुछ क्षेत्रों में लू की स्थिति बनी हुई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश व बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से आज राजस्थान के पश्चिमी जिलों में तापमान में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं बीती रात अजमेर, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर जैसे क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है।

जानें क्यों हो रहा है मौसम में बदलाव 


भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आगामी 2 दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। ऐसे में एक बार फिर राजस्थान में मौसम करवट लेगा और कल 14 मार्च को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना विभाग ने जताई है। साथ ही इस दौरान आंधी चलने की भी आशंका है।


आईएमडी की ओर  से जारी वेदर पूर्वानुमान में कहा गया है कि कल व परसों यानी 14 और 15 मार्च को बादल छा सकते हैं। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते होगा। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से 14 व 15 मार्च को कुछ जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। साथ ही इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कटौती भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 मार्च को राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर, संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के गंगानगर, हनुमानगढ़ व उसके आसपास के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसी के साथ मौसम विभाग ने 19 से 21 मार्च के बीच भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंधी व बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। 


मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार 19 से 21 मार्च के बीच भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसके चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज सुबह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ था और इस दौरान सबसे अधिक तापमान कोटा का रहा है। कोटा का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।