home page

Haryana से यूपी के बीच बनेगा 32KM लंबा नया एक्सप्रेसवे, 43 गांवों की भूमि होगी अधिग्रहित

New Expressway in Haryana : हरियाणा की कनेक्टिविटी अन्य राज्यों के साथ मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। राज्य में एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। अब हरियाणा और यूपी वालों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने दोनों राज्यों को जोड़ने के लिए 32 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है। एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 43 गांवों से भूमि खरीदी जाएगी। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 | 
Haryana से यूपी के बीच बनेगा 32KM लंबा नया एक्सप्रेसवे, 43 गांवों की भूमि होगी अधिग्रहित 

HR Breaking News - (New Expressway)। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सड़क कनेक्टिविटी अब बेहतर होने वाली है। जल्द ही दोनों राज्यों के बीच एक और नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की योजना बनाई जा रही है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से हरियाणा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यात्रा आसान, सुरक्षित और तेज हो जाएगी। 


2300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा नया एक्सप्रेसवे - 

इस नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (New Greenfield Expressways) की कुल लंबाई लगभग 32 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण के लिए सरकार ने लगभग 2300 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। यह एक्सप्रेसवे पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल इंटरचेंज को टप्पल (अलीगढ़) स्थित यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा। इस एक्सप्रेसवे के तैयार होने से  न केवल दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचना आसान होगा। इसके साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से भी छूटकारा मिलेगा। 


इन शहरों के बीच सफर होगा आसान - 

 
इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway Update) के चालू होने से अलीगढ़, आगरा, मथुरा, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल और गुरुग्राम जैसे शहरों के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की यात्रा अब लगभग 1 घंटे में पूरी हो सकेगी। इससे मथुरा, आगरा और आसपास के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में भी समय की बचत होगी। 


43 गांवों की होगी भूमि अधिग्रहित -


इस परियोजना के लिए अलीगढ़ जिले के 43 गांवों की भूमि अधिग्रहित (land acquired) की जाएगी। इनमें चौधाना, तरौरा, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, ऐंचना, उदयगढ़ी, नयावास, रसूलपुर, अंडला, अर्राना, जरारा, मऊ, बांकनेर जैसे प्रमुख गांव शामिल हैं। इसके अलावा दमुआका, खैर, धर्मपुर, नगला अस्सू,  उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां और अन्य गांवों की भूमि भी परियोजना में ली जाएगी। 

एक्सप्रेसवे बनने से होगा ये फायदा - 


 
एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अलीगढ़ से नोएडा की दूरी कम हो जाएगी और नोएडा से गुरुग्राम की यात्रा में लगने वाला जाम भी घटेगा। एक्सपर्ट का मानना है कि यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी। 

यह एक्सप्रेसवे (new expressways) अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल तक बनाया जाएगा, जिससे अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम तक पहुंचना आसान होगा। वहीं हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि इस परियोजना को समय पर पूरा किया जाए ताकि जल्द से जल्द जनता को इसका लाभ मिल सके।