home page

Rajasthan Mausam : राजस्थान में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें बारिश को लेकर अपडेट

प्रदेश में मौसम की आंख मिचौली जारी है। प्रदेश के कई जिलों में दिन के समय धूप खिलती है लेकिन सुबह और शाम के समय चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों को कंपा रही है।आइए जानते है मौसम के बारे में विस्तार से.
 
 | 

HR Breaking News (नई दिल्ली)।  दिन और रात के तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 3 फरवरी को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी तक प्रदेश के मौसम में देखा जा रहा है।


13 और 14 फरवरी को बारिश होने की संभावना


मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 13 और 14 फरवरी की मध्य रात्रि को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। ऐसे में 13 और 14 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की उम्मीद है।

प्रदेश के प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान यहां पढ़ें


करौली में 3.6 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 4.0 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 4.5 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 4.5 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 4.5 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 4.8 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 5.0 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर में 7.4 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 7.4 डिग्री सेल्सियस
जवाई बांध में 8.0 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 8.2 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 9.4 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 10. डिग्री सेल्सियस
जालौर में 10.2 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 11.0 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 11.2 डिग्री सेल्सियस
फलोदी में 12.6 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 13.2 डिग्री सेल्सियस