Rashifal 24 September 2026: कर्क वालों को नौकरी में तरक्की, धनु वालों को अधिकारियों से मेलजोल का लाभ
Rashifal 24 September 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों को मेहनत के साथ अपनी योजना को सही दिशा में ले जाने का मौका मिलेगा, जबकि कर्क (Cancer) वालों के लिए नौकरी में तरक्की की संभावना बनेगी। सिंह (Leo) राशि वालों को साझेदारी में नए सौदे मिल सकते हैं। वहीं धनु (Sagittarius) वालों के लिए अधिकारियों से मेलजोल लाभदायक रहेगा और मीन (Pisces) वालों के व्यापारिक सौदे लाभदायक हो सकते हैं। जानिए मेष (Aries) से मीन (Pisces) तक आज का राशिफल।
मेष (Aries) शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी : अनुभव की कमी काम में बाधक बन सकती है। मेहनत के साथ अपनी योजना को सही दिशा में ले जा सकते हैं। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता से उत्साहित रहेंगे। धर्म-कर्म आस्था बढ़ेगी।
वृषभ (Taurus) शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्र फैसला तरक्की दिला सकता है। विवाद की स्थिति आगे बढ़ने में बाधक हो सकती है। नई योजनाओं में पूंजी निवेश जोखिमभरा हो सकता है। धैर्य बनाए रखें।
मिथुन (Gemini) शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : कार्यक्षेत्र में बड़े फैसले करने पड़ सकते हैं। चल रहे कामों को जल्द समेटना पड़ सकता है। भावुकता से नुकसान संभव है। संभलकर बोलें, आपका जिद्दी रवैया हानिकारक हो सकता है।
कर्क (Cancer) शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : तालमेल के चलते कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनेगी। नए काम के लिए धन की व्यवस्था हो सकती है। नौकरी में तरक्की की संभावना बनेगी। प्रणय संबंधों में निकटता बढ़ेगी। यात्रा का योग है।
सिंह (Leo) शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : मित्रों से मिला धोखा दुखी करेगा। साझेदारी में नए सौदे हाथ आ सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में झुककर काम में जुट जाएं सफलता मिलेगी। धार्मिक खर्च संभव है। कानूनी मामलों की अनदेखी भारी पड़ेगी।
कन्या (Virgo) शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : बच्चों के लिए कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। लेनदेन के मामले सुलझने से राहत मिलेगी। मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है। सहयोगी आप पर आरोप लगा सकते हैं।
तुला (Libra) शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी : आय के दूसरे विकल्पों की तलाश सफल रहेगी। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें, तनाव कम होगा। बढ़ती जिम्मेदारी तनाव और थकान बढ़ा सकती है। नए संपर्कों में सावधानी बरतें।
वृश्चिक (Scorpio) शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी : काम को वक्त पर पूरा करने का दबाव बनेगा। बात को टालने की बजाय त्वरित सुलझाने का प्रयास करें, सुकून मिलेगा। गतिरोध दूर करने के लिए आपसी संवाद बनाए रखें, सफलता मिलेगी।
धनु (Sagittarius) शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : निजी मामलों में बाहरी दखल से चिंता बढ़ेगी। आकस्मिक घटनाएं आपको परेशान कर सकती हैं। दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखें, राहत मिलेगी। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायक रहेगा।
मकर (Capricorn) शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा : पारिवारिक आयोजनों पर बड़े खर्च की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य में गिरावट से चिंता बढ़ेगी। करियर में उतार-चढ़ाव बने रहने से निराशा संभव है। अटका धन वसूल करने में सफलता मिलेगी।
कुंभ (Aquarius) शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला : आप हर वक्त सतर्क होकर काम करेंगे, छोटी सी चूक मुश्किल खड़ी कर सकती है। दौड़-धूप के बाद निजी काम निकलवा लेंगे। युवाओं को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
मीन (Pisces) शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : व्यापारिक सौदे लाभदायक हो सकते हैं। दूसरों पर ज्यादा विश्वास नुकसानदायी हो सकता है। विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र में टकराव संभव है।
