hrbreakingnews.com

Sarso Bhav 12 October 2026 : सरसों की कीमत 10 हजार के पास, तेल भी हो रहा महंगा

Sarso Bhav 12 October 2026 : सरसों की कीमतों में बहुत भारी तेजी आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार सरसों की कीमत 10000 के पास पहुंच गई है। सरसों में इतनी बड़ी तेजी का कारण लगातार बढ़ रही डिमांड है। सरसों की कीमत 8000 से 9000 के आसपास बनी हुई है। चलिए जानते हैं अलग-अलग मंडियों में सरसों की कीमत क्या चल रही है। 
 
Sarso Bhav 12 October 2026 : सरसों की कीमत 10 हजार के पास, तेल भी हो रहा महंगा

HR Breaking News (Sarso Bhav 12 October 2026) सरसों की कीमतों में लगातार तेजी है। सरसों की कीमत में तेजी का कारण इस बार सरसों की लगातार बढ़ रही डिमांड है। पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, जिसकी वजह से समुद्री आयात प्रभावित हुआ है। पाम आयल की आयात भी प्रभावित हुई है। इसकी वजह से सरसों के तेल के माध्यम से ही इसकी पूर्ति की जा रही है। 


सरसों की कीमत में भारी उछाल 
12 अक्टूबर को सरसों की कीमतों में भारी उछाल आया है। मंडी में सरसों का भाव 10000 रुपये तक पहुंचने वाला है। फिलहाल अलग-अलग मंडियों में व प्लांट्स पर अलग-अलग कीमत सामने आई है। जयपुर की मंडी में सरसों का भाव 9000 रुपये प्रति क्विंटल तो सलोनी प्लांट पर 9850 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि सरसों की कीमत दस हजार तक भी जा सकती है। 

कहां क्या चल रही है सरसों की कीमत (Saro Mandi Bhav Today) 
मंडी सरसों का भाव
जयपुर मंडी में सरसों का भाव ₹9000 प्रति क्विंटल
सलोनी मंडी प्लांट में सरसों का भाव 9850 रुपये प्रति क्विंटल
भरतपुर मंडी में सरसों का भाव 7575 रुपये प्रति क्विंटल
गोयल प्लांट पर सरसों का भाव 8800 रुपये प्रति क्विंटल
मालपुरा मंडी में सरसों का भाव 9040 रुपए प्रति क्विंटल
निवाई मंडी में सरसों का भाव 8561 रुपए प्रति क्विंटल
सुमेरपुर मंडी में सरसों का भाव ₹9000 प्रति क्विंटल के पार
जैतसर मंडी में सरसों का भाव 8135 रुपए प्रति क्विंटल
पदमपुर मंडी में सरसों का भाव 8224 प्रति क्विंटल 


आगे भी तेजी बने रहने की उम्मीद 
सरसों की डिमांड आगे भी बढ़ेगी। फिलहाल सरसों की बिजाई (Sarso ka bhav) का समय है। ऐसे में अभी 6 महीने में सरसों की कीमत सामने आएगी। नई कीमत क्या रहेगी, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन आने वाले दिनों में सरसों की कीमत (Sarso ki kimat) में तेजी निरंतर बनी रह सकती है और सरसों के तेल की कीमत भी लगातार बढ़ सकती है। इस बार बाजार भाव से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसानों को एमएसपी से ऊपर सरसों की कीमत मिली है।