Sarso Bhav : किसानों के लिए बड़ी खबर, एक्सपर्ट ने बताया बाजार में सरसों ले जाने का कब है सही समय
Sarso Latest Rate : रबी सीजन 2026 की नई सरसों फसल कुछ ही दिनों में तैयार होने वाली है। ऐसे में किसान उम्मीद कर रहे हैं कि अब सरसों भाव में बंपर बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। ताकि वह फसल को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा सकें। फिलहाल देश की ज्यादातर मंडियों में सरसों का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP Hike) से ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, कुछ मंडियों में सरसों मंदी चल रही है। लेकिन इससे किसानों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं।
HR Breaking News - (Sarso Ka Taja mandi Bhav)। सरसों उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। रबी सीजन 2026 की नई सरसों का किसानों को अच्छा-खास रेट मिलने वाला है। दरअसल, सरकार ने कुछ समय पहले ही सरसों समेत कई फसलों के MSP में बढ़ौतरी की है। साल 2026-27 के लिए सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP Hike) 5950 रुपये से बढ़ाकर 6200 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है यानी सीधे 250 रुपये का इजाफा किया गया है। इससे किसानों को फसलों का उचित रेट मिलेगा।
अब किसानों को बाजार के ट्रेंड को समझना बहुत जरूरी है क्योंकि बाजार में सही समय पर सरसों की एंट्री करने पर अधिक लाभ हो सकता है। पहले साप्ताहिक ट्रेंड को देखें तो 13 फरवरी से 20 फरवरी के बीच जयपुर सरसों (Sarso Rate Down) 7150 से घटकर 6825 पर आ गई है इसका मतलब यह है कि इसमें 325 की गिरावट आई है।
बीते 7 दिन सरसों कीमतों (Sarso ki kimat) पर नजर डालें तो जयपुर में 17 फरवरी को सरसों का भाव 6750 रुपये क्विंटल था। और अब आज 26 फरवरी को सरसों का रेट 6850 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। इसमें अब तेजी दर्ज की जा रही है।
आने वाले दिनों में कहां जाएगा सरसों का रेट -
एक्सपर्ट का कहना है कि आगे जयपुर सरसों का भाव (Sarso ka taja Bhav) 6600 और 20 मार्च तक 6400 रुपये प्रति क्विंटल तक जा सकता है। भरतपुर मंडी में सरसों भाव 6400 का हाई लगाने के बाद इस हफ्ते में 6300 से फिसलकर 6250 पर आ गया है यानी बाजार ऊपर से टिक नहीं पाया। सरसों तेल (mustard oil) जयपुर 1445 से कम होकर 1375 और अब 1340 पर आ गया। सरसों तेल में तेजी आने से सरसों बीज पर दबाव बढ़ा है। महीने भर में भरतपुर सरसों करीब ₹ 700 से 750 टूट चुका है, ऊपर के 7000+ स्तर से सीधे 6250 तक आना कमजोरी का संकेत है।
जयपुर मंडी (Jaipur Mandi bhav)
सरसों भाव 6775 से 6800
दिल्ली (Delhi Sarso Rate)
42% कंडी सरसों भाव 6500
बरवाला (BARWALA), हरियाणा
सरसों भाव 6400 से 6425
हिसार (Hisar Mandi bhav), हरियाणा
सरसों भाव 6400 से 6500
सरसों सलोनी रेट
शमसाबाद आगरा सरसों भाव 7100
सरसों रेट (sarso ka taja bhav)
रुचि बारां सरसों भाव 6550
रुचि श्रीगंगानगर सरसों भाव 6550
रुचि कोटा सरसों भाव 6550
ग्वालियर (GWALIOR), मध्य प्रदेश
सरसों भाव 6500 से 6600
अलवर (ALWAR), राजस्थान
सरसों भाव 6400
सुमेरपुर (SUMERPUR), राजस्थान
सरसों 42% कंडीशन भाव 6500
सुमेरपुर (SUMERPUR), राजस्थान
सरसों नई 42% कंडीशन भाव 6520 से 6550
अशोकनगर (ASHOKNAGAR), मध्य प्रदेश
सरसों भाव 5500 से 6200
गंजबासौदा (GANJBASODA), मध्य प्रदेश
सरसों भाव 4500 से 6000
अलीगढ़ (ALIGARH), उत्तर प्रदेश
सरसों भाव 5000 से 5800
चरखी दादरी मंडी (CHARKHI DADRI), हरियाणा
सरसों भाव 6600 से 6650
गोयल कोटा (GOYAL KOTA), राजस्थान*
सरसों भाव 6500
