hrbreakingnews.com

Sarso Bhav November 2026 : सरसों के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 3 नवंबर को आज तक के सबसे ज्यादा रेट दर्ज

Sarso Bhav November 2026 : सरसों उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल पिछले काफी दिनों से लगातार सरसों के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है। आज 3 नवंबर को भी सरसों की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। कुछ मंडियों में सरसों 10,000 एक क्विंटल के करीब जा पहुंची है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं। देश के प्रमुख शहरों में सरसों का ताजा भाव

 
Sarso Bhav November 2026 : सरसों के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 3 नवंबर को आज तक के सबसे ज्यादा रेट दर्ज

HR Breaking News - रबी सीजन शुरू हो गया है और यह सरसों और गेहूं की बिजाई का सही समय है। इस बीच किसानों के लिए एक गुड न्यूज़ है दरअसल सरसों की कीमतों में जोरदार तेजी आई है। एक दिन में सरसों 150 रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा महंगी हुई है। 


3 नवंबर को प्रमुख मंडियों में सरसों का ताजा भाव - 


जयपुर की मंडी में 2 नवंबर को सरसों का भाव 9500 प्रति क्विंटल था, जबकि आज 3 नवंबर (3 November Sarso Rate) को 9550 रुपए प्रति क्विंटल है। इसमें 50 रुपये की तेजी देखने को मिली है। वहीं भरतपुर की मंडी में 2 नवंबर को सरसों का भाव 9050 रुपए था और आज 9120 रुपए प्रति क्विंटल है। यहां 70 रुपये का उछाल आया है। इसके अलावा दिल्ली की मंडी में 2 नवंबर को सरसों की कीमत 9250 थी और आज 3 नवंबर को सरसों 9300 प्रति क्विंटल बिक रही है। यहां 50 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।

चरखी दादरी में 2 नवंबर को सरसों (sarso bhav) 9300 रुपये प्रति क्विंटल बिकी और आज भाव 9350 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। यहां 50 रुपये का उछाल देखने को मिला है। सुमेरपुर की मंडी में 2 नवंबर को सरसों का भाव 9340 रुपए क्विंटल रहा, जबकि आज 9390 रुपए प्रति क्विंटल है। यहां भी 50 रुपये का उछाल आया है। 


मुरैना मंडी में सबसे ज्यादा रहा सरसों का भाव - 

मुरैना की मंडी (Morena mandi bhav) में 2 नवंबर को सरसों 8750 रुपए क्विंटल बिकी है और आज यहां सरसों का भाव 8900 प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा। मुरैना मंडी में सरसों आज 150 रुपए क्विंटल महंगी हुई है। देश की अन्य मंडियों की तुलना में यहां सरसों सबसे ज्यादा महंगी बिक रही है। 

प्लांट में सरसों का रेट 10 हजार रुपये क्विंटल के पार - 


प्लांट में सरसों की कीमतों (sarso rate today) की बात करें तो अलवर में 2 नवंबर को सरसों की कीमत 10400 प्रति क्विंटल रही और आज 10425 रुपए प्रति क्विंटल है। यहां 25 रुपये की तेजी आई है। मुरैना प्लांट में सरसों का भाव 10,325 प्रति क्विंटल था और आज 10350 रुपए प्रति क्विंटल है। इसमें 25 रुपए की तेजी आई है कोटा मंडी में 2 नवंबर को सरसों 10375 रुपए प्रति क्विंटल बिकी थी, जबकि आज रेट 10400 प्रति क्विंटल है यहां भी 25 रुपए की तेजी आई है। 


सरसों आवक में 25 हजार बोरी की बढ़ौतरी - 


अखिल भारतीय आवक आंकड़ों पर नजर डालें तो 2 नवंबर को सरसों (sarso mandi) की आवक 2 लाख बोरी रही है। वहीं आज 3 नवंबर को 2,25,000 बोरी सरसों की आवक हुई है यानी कल के मुकाबले 25,000 बोरी ज्यादा सरसों मंडियों में पहुंची है। इससे यह स्पष्ट होता है कि सरसों के बढ़ते भाव के साथ किसान पुरानी फसल को मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं। 

आने वाले दिनों में और महंगी होगी सरसों - 


एक्सपर्ट के अनुसार देश भर में सरसों के भाव (sarso ke bhav) में लगातार मजबूती का रुख बना हुआ है। मंडी स्तर पर देखें तो सरसों में 50 से 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की जा रही है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर आवक में लगभग 25,000 बोरी रही है। यह पिछले दिन के मुकाबले ज्यादा है अभी सरसों की बुवाई शुरू हुई है। नई सरसों को मंडियों में पहुंचने के लिए चार से पांच महीने का समय लगेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।