Sarso Bhav November 2026 : सरसों की कीमतों में अचानक आई गिरावट, कल बनाया था रिकॉर्ड
Sarso Bhav November 2026 : मंडी में सरसों की कीमतों में 3 नवंबर को रिकॉर्ड भाव के बाद गिरावट दर्ज की गई है। अचानक से 4 नवंबर 2026 को सरसों की कीमतों में मंडियों में नरमी का रूख देखा गया है। सरसों की कीमत में नरमी के पीछे अभी कारण स्पष्ट नहीं है। इसमें अमेरिका के चुनावों को भी कारण माना जा रहा है जहां, ट्रंप की पावर कम होने से समुद्री मार्ग से आयात व निर्यात सही हो सकता है। वहीं, कल तो दाम अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे, जिसके बाद इसको करेक्शन भी माना जा रहा है।
कल क्या हो गए थे दाम
कल यानी 3 नवंबर को अलग-अलग मंडियों में सरसों की कीमतों में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली थी। सबसे ज्यादा तेजी सलोनी प्लांट और जयपुर की मंडी में दिखी थी। सलोनी प्लांट पर सरसों का भाव 10400 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया था। वहीं, जयपुर मंडी में सरसों का भाव 9450 रुपये प्रति क्विंटल जा पहुंचा था। अब इन कीमतों में बदलाव देखने को मिला है।
| कहां पर क्या चल रही है सरसों की कीमत (Sarso ki kimat Update) | |
|---|---|
| मंडी | सरसों की कीमत |
| मुरैना मंडी में सरसों का भाव | 9340 रुपए प्रति क्विंटल |
| कोटा मंडी में सरसों का भाव | 9200 रुपए प्रति क्विंटल |
| अलवर मंडी में सरसों का भाव | 9220 रुपये प्रति क्विंटल |
| इलाहाबाद मंडी में सरसों का भाव | 8555 रुपए प्रति क्विंटल |
| रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव | 8570 रुपये प्रति क्विंटल |
| गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव | 8880 रुपये प्रति क्विंटल |
| बीकानेर मंडी में सरसों का भाव | 8660 रुपये प्रति क्विंटल |
| जैतसर मंडी में सरसों का भाव | 8730 रुपए प्रति क्विंटल |
| पदमपुर मंडी में सरसों का भाव | 8580 रुपए प्रति क्विंटल |
| गंगानगर मंडी में सरसों का भाव | 8550 रुपए प्रति क्विंटल |
| शमशाबाद मंडी में सरसों का भाव |
9450 रुपए प्रति क्विंटल |
| सिरसा मंडी में सरसों का भाव | 8650 रुपए प्रति क्विंटल |
| रावतसर मंडी में सरसों का भाव | 8640 रुपए प्रति क्विंटल |
| गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव | 8663 रुपये प्रति क्विंटल |
| सलोनी प्लांट पर सरसों का भाव | 10200 रुपया प्रति क्विंटल |
| बूंदी देई मंडी में सरसों का भाव | 8500 रुपये प्रति क्विंटल |
| भरतपुर मंडी में सरसों का भाव | 8750 रुपए प्रति क्विंटल |
| सुमेरपुर मंडी में सरसों का भाव | 9361 से 9381 रुपए प्रति क्विंटल (59 रुपए की मंदी) |
| मालपुरा मंडी में सरसों का भाव | 9380 रुपये प्रति क्विंटल |
| जयपुर मंडी में सरसों का भाव | 9400 रुपए प्रति क्विंटल |
| गोयल कोटा में सरसों का भाव | 9400 रुपए प्रति क्विंटल (100 रुपए की मंदी) |
| दिल्ली में सरसों का भाव | 9300 रुपए प्रति क्विंटल |
नोट : मंडियों में भाव फसल की क्वालिटी पर निर्भर करता है। हर किसान को सेम प्राइस नहीं मिलता है। बोली व क्वालिटी और मांग पर दाम निर्धारित करते हैं।
सरसों मंडी भाव FAQs
सरसों का मंडी भाव क्या चल रहा है?
सरसों का मंडी भाव 8600 रुपए से लेकर 10200 रुपए प्रति क्विंटल बना हुआ है।
सरसों की कीमत कितनी कम हुई है?
सरसों की कीमत में 59 से 200 रुपए तक की गिरावट देखी गई है।
सरसों का एमएसपी भाव कितना है?
सरसों का एमएसपी भाव 6613 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है।
सरसों का एमएसपी भाव कितना बढ़ाया गया है?
सरसों के एमएसपी भाव में 413 रुपए का इजाफा किया गया है।
