hrbreakingnews.com

Sarso Bhav October 2026 : सरसों की कीमत में आया ठहराव, मुरैना, अलवर, कोटा में 9 हजार से ऊपर

Sarso Bhav October 2026 : सरसों की कीमतों में एक बार फिर से तेजी शुरू हो चुकी है। सरसों का भाव इस इस साल लगातार ऊंचा चल रहा है। सरसों की कीमतें कोटा, अलवर, मुरैना की मंडी में 9 हजार से ऊपर बनी हुई है। वहीं, ज्यादातर मंडियों में सरसों की कीमत 8400 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है। चलिए जानते हैं इसके बारे में पूरी खबर में-
 
Sarso Bhav October 2026 : सरसों की कीमत में आया ठहराव, मुरैना, अलवर, कोटा में 9 हजार से ऊपर

HR Breaking News (Sarso Rate Today) सरसों की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। इसका असर बाजार में सरसों के तेल पर भी दिखाई दे रहा है। सरसों की कीमतों में यह तेजी कब तक बरकरार रहती है, यह भी देखने वाली बात होगी। सरसों की तेजी का कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रेड में आयात प्रभावित होना व अल नीनो का प्रभाव माना जा रहा है। सरसों की कीमतों में आगे और तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, आगे पूरी तरफ से दाम अंतरराष्ट्रीय डिमांड पर भी निर्भर करेंगे। 

 

 

सरसों की कीमतों में आगे क्या रह सकता है ट्रेंड

सरसों की कीमतों का ट्रेंड अभी तेजी की और ही चल रहा है। हालांकि सरसों का भाव अभी भी फ्लेक्चुएट कर रहा है। सरसों का भाव प्लांट में तो दस हजार रुपये प्रति क्विंटल को पार कर गया था। वहीं, इसके बाद अब कुछ नरमी दिखाई दे रही है। वहीं, सरसों की मंडियों में आवक बहुत कम हो रही है। आवक लगातार कम ही होने की संभावना है, जिसके चलते सरसों के दाम आगे बढ़ते दिखाई दे सकते हैं। इसका सीधा सीधा असर सरसों के तेल पर दिखाई दे सकता है। सरसों का तेल आगे और ज्यादा हो सकता है। फिलहाल भी बाजार में सरसों के तेल की कीमत 200 रुपये प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है। वहीं, कच्ची घानी के सरसों के तेल की कीमत ग्रामीण इलाकों में ही 250 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी हैं। 

कहां पर क्या चल रही है सरसों की कीमत (Sarso ki kimat Update)
मंडी सरसों की कीमत
मुरैना मंडी में सरसों का भाव 9440 रुपए प्रति क्विंटल 10 रुपए की तेजी
कोटा मंडी में सरसों का भाव 9400 रुपए प्रति क्विंटल  
अलवर मंडी में सरसों का भाव 9200 रुपये प्रति क्विंटल  
इलाहाबाद मंडी में सरसों का भाव 8550 रुपए प्रति क्विंटल
रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 8540 रुपये प्रति क्विंटल
गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 8580 रुपये प्रति क्विंटल
बीकानेर मंडी में सरसों का भाव 8560 रुपये प्रति क्विंटल
जैतसर मंडी में सरसों का भाव 8530 रुपए प्रति क्विंटल
पदमपुर मंडी में सरसों का भाव 8380 रुपए प्रति क्विंटल
गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 8540 रुपए प्रति क्विंटल

  शमशाबाद मंडी में सरसों का भाव

9400 रुपए प्रति क्विंटल 51 रुपए की तेजी
सिरसा मंडी में सरसों का भाव 8550 रुपए प्रति क्विंटल
रावतसर मंडी में सरसों का भाव 8440 रुपए प्रति क्विंटल
गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 8333 रुपये प्रति क्विंटल 
सलोनी प्लांट पर सरसों का भाव 9300 रुपया प्रति क्विंटल (अब तक का हाईएस्ट रिकॉर्ड )
बूंदी देई मंडी में सरसों का भाव 8500 रुपये प्रति क्विंटल
भरतपुर मंडी में सरसों का भाव 8750 रुपए प्रति क्विंटल
सुमेरपुर मंडी में सरसों का भाव 9150 रुपए प्रति क्विंटल
मालपुरा मंडी में सरसों का भाव 9380 रुपये प्रति क्विंटल
जयपुर मंडी में सरसों का भाव 9280 रुपए प्रति क्विंटल

नोट : मंडियों में भाव फसल की क्वालिटी पर निर्भर करता है। हर किसान को सेम प्राइस नहीं मिलता है। बोली व क्वालिटी और मांग पर दाम निर्धारित करते हैं।