Sarso ka Bhav 16 October : लगातार दूसरे दिन सरसों 10 हजार के पार, देखें अलग-अलग मंडियों में कीमत
HR Breaking News (Sarso ka Bhav 16 October) देशभर की अनाज मंडियों में पुरानी सरसों की आवक जारी है। सरसों की कीमतों (sarso ka bhav) में लगातार दूसरे दिन भी तेजी देखने को मिली है और कई मंडियों में सरसों का भाव ₹10000 प्रति क्विंटल से अधिक होने की वजह से किसानों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया है।
देश की अलग अलग मंडियों (anaj mandi news) में फसलों की आवक और कीमत में अंतर देखने को मिल रहा है ऐसे में अगर आप भी अपनी सरसों की फसल बेचने की तैयारी कर रहे हैं तो चलिए जान लेते हैं 16 अक्टूबर को देश की प्रमुख मंडियों में सरसों के ताजा भाव क्या चल रहे हैं।
सरसों के लगातार बढ़ रहे (mustard price hike) भाव को देख किसान काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं और जिन किसानों के पास पिछले सीजन की सरसों का स्टॉक बचा हुआ है उनकी नजरें भी रोजाना के ताजा भाव पर अटकी हुई है। किसानों के लिए यह जानना जरूरी है कि किस मंडी में सरसों का भाव (sarso mandi news) क्या चल रहा है और ताजा भाव के हिसाब से ही अपनी फसल को बेचना चाहिए।
16 अक्टूबर का सरसों का ताजा भाव (aaj ka mandi bhav)
आज 16 अक्टूबर को सलोनी प्लांट में सरसों के भाव (saloni plant mein sarson ke bhav) में काफी ज्यादा उछाल देखने को मिला है और फिलहाल सरसों 10 हजार कृपया प्रति क्विंटल चल रही है और जयपुर मंडी में (Jaipur mandi mein sarson ke bhav) आज के ताजा भाव की बात की जाए तो वहां सरसों का ताजा भाव 9150 रुपए प्रति क्विंटल है। बीते कल के मुताबिक देश की मुख्य मंडियों में आज सरसों की कीमत में 100 से डेढ़ सौ रुपए का उछाल देखने को मिला है।
भरतपुर मंडी (Bharatpur Mandi) में आज सरसों का भाव 8805 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है और गोयल प्लांट में सरसों 9000 रुपए प्रति क्विंटल बिकी है वहीं, निवाई मंडी में सरसों का भाव 8800 रुपए प्रति क्विंटल है, बूंदी देई में सरसों की कीमत 8800 रुपए प्रति क्विंटल है।
मालपुरा सरसों मंडी (sarso mandi updates) का आज का ताजा भाव जाने तो वह 9125 रुपए प्रति क्विंटल है और सुमेरपुर मंडी में आज सरसों की सबसे ऊंची ढेरी 9250 रुपए प्रति क्विंटल बिकी है। सरसों की कीमत में आई इस तेजी की वजह से किसान काफी ज्यादा खुश हैं और लगातार अपनी स्टॉक की हुई सरसों की फसल को मंडियों (anaj mandi updates) में लेकर पहुंच रहे है।
