home page

Sarso Ka Bhav : सरसों में 700 रुपये की बड़ी गिरावट, जान लें ताजा रेट

Sarso Mandi Bhav : सरसों की कीमतों में पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कुछ ही दिनों में सरसों की फसल बाजारों में पहुंचने लगेगी।  लेकिन किसान इस कंफ्यूजन में है कि बाजार में फसल ले जाने का सही समय कौन सा है। इस समय सरसों की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। फरवरी महीने की चाल को देखें तो अब तक सरसों में 700 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा की गिरावट आई है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 | 
Sarso Ka Bhav : सरसों में 700 रुपये की बड़ी गिरावट, जान लें ताजा रेट 

HR Breaking News - (Sarso Rate Today)। सरसों उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रबी सीजन 2026 की नई सरसों मंडियों में पहुंचने के लिए तैयार हो गई है। ऐसे में सीजन के समय बाजार के ट्रेंड को समझना बहुत जरूरी है क्योंकि बाजार में सही समय पर फसल ले जाने पर अच्छा भाव मिलता है। पहले साप्ताहिक ट्रेंड पर नज़र डालें तो 13 फरवरी से 20 फरवरी के बीच जयपुर सरसों (Sarso Rate Down) 7150 से घटकर 6825 पर आ गई है इसका मतलब यह है कि इसमें 325 की गिरावट दर्ज की गई है। 

सरसों तेल में भी गिरावट - 

जयपुर सरसों तेल (mustard oil) 1445 से फिसलकर 1375 पर आ गया है, इसमें लगभग 70 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। पिछले आकड़ों को देखते तो इस समय सरसों में गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार जानकारों ने पहले ही बता दिया था कि सरसों 7 हजार रुपये से नीचे आने के बाद तेजी से गिर सकती है। 


फरवरी में 700 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई सरसों - 


महीने की चाल देखें तो भरतपुर में फरवरी में अब तक सरसों 700 से 750 प्रति क्विंटल तक सस्ती हो चुकी है और भाव 6275 के सपोर्ट तक आ गए हैं। जयपुर (Jaipur Sarso Rate) भी 7500 के उच्च स्तर से लगभग 1000 से 1200 नीचे है। 


तेल में गिरावट का दौर जारी - 


सरसों में गिरावट के साथ ही तेल के भाव (Mustard oil prices) भी तेजी से नीचे गिरे हैं। कमजोर मांग और बढ़ती आवक की वजह से सरसों तेल 5 से 6 रुपये प्रति किलो तक सस्ता हुआ है। अगर आवक का दबाव आगे भी बना रहता है तो 3 से 4 रुपये प्रति किलो और भी गिरावट आ सकती है। हालांकि सोया तेल (Soya oil rate) के साथ अंतर घटने से आगे चलकर मांग में कुछ सुधार हो सकता है। 


जयपुर (JAIPUR), राजस्थान
सरसों भाव ₹ 6750 से ₹ 6775 मंदी 25

हरियाणा, हिसार (HISAR) 
सरसों भाव 6400 से 6500

 राजस्थान, सुमेरपुर (SUMERPUR)
सरसों भाव 6550 से 6580
सुमेरपुर (SUMERPUR) राजस्थान
सरसों 42% कंडीशन भाव 6560 
हरियाणा, चरखी दादरी (CHARKHI DADRI) 
सरसों भाव 6600 
पुरानी सरसों भाव 6700 से 6750


दिल्ली (Delhi Mandi Bhav)
सरसों भाव 6600

भरतपुर मंडी (Bharatpur Mandi, Rajasthan)
नई सरसों भाव 6260 

हरियाणा, बरवाला (BARWALA) 
सरसों भाव 6400 से 6500 

राजस्थान, बारां (BARAN)
सरसों भाव 5900 से 6570