hrbreakingnews.com

Sarso ka Bhav : सरसों MSP से 2100 रुपये महंगी, क्या 10 हजार रुपये क्विंटल होगा भाव

Sarso ka Bhav : रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही सरसों की बिजाई शुरू हो चुकी है। वहीं दूसरी और बाजार में सरसों की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल पुरानी सरसों की आवक कम होने से रेट तेजी से बढ़े हैं। देश की लगभग ज्यादातर मंडियों में सरसों का भाव 8500 प्रति क्विंटल से ऊपर चल रहा है, जबकि कुछ मंडियों में भाव 9,000 रुपये क्विंटल के पार निकल गया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजाभाव

 
Sarso ka Bhav : सरसों MSP से 2100 रुपये महंगी, क्या 10 हजार रुपये क्विंटल होगा भाव

HR Breaking News - सरसों उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल पिछले साल की तुलना में इस साल सरसों का भाव अच्छा मिल रहा है। देश की लगभग सभी मंडियों में सरसों की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर चल रही है। कुछ मंडियों में सरसों का भाव (Aaj Sarso ka Bhav) 9,000 से 10,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार कर रहा है। केंद्र सरकार ने सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP) 6613 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि इस समय मंडियों में सरसों की औसत कीमत 8700 प्रति क्विंटल के करीब बनी हुई है। सरसों MSP से 2,100 रुपये महंगी बिक रही है

सरसों तेल की कीमत में 40 रुपये लीटर की तेजी - (Mandi Rate)


सरसों की कीमतों में अचानक आई तेजी के बाद सरसों तेल के भाव (mustard oil prices) भी बढ़ गए हैं। तेल की कीमतों में उछाल आने से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। कुछ ही दिन में ब्रांडेड कंपनियों के 1 लीटर तेल बोतल की कीमत ₹180 से बढ़कर 220 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।


सरसों तेल की कीमतों (Sarso ka rate) में आई तेजी के पीछे कई प्रमुख कारण हैं। दरअसल मंडियों में सरसों की उपलब्धता कम होने से भाव बढ़ा है। वहीं तेल मिलों में ज्यादा पिरोई से भंडार कम हुए हैं। इसके अलावा दिवाली पर तेल की खपत बढ़ने से भी रेट प्रभावित हुए हैं । 

क्या 10 हजार रुपये क्विंटल होगा सरसों का भाव? 


एक्सपर्ट का अनुमान है कि इस समय सरसों (sarso rate hike) 10,000 रुपए क्विंटल से केवल 1000 से 1500 रुपये दूर है। अगर बाजार में सरसों की मांग बनी रहती है और आपूर्ति पूरी नहीं होती तो जल्द ही सरसों की कीमत 10,000 रुपए क्विंटल पर जा पहुंचेगी। हालांकि यह सरसों की मांग और आपूर्ति पर निर्भर करेगा। 

राजस्थान की मंडियों में सरसों की ताजा भाव - (sarso mandi bhav)


हनुमानगढ़ की बतारा मंडी में सरसों का भाव 9850 से 9860 रुपये प्रति क्विंटल 
जोधपुर की ओसियन् मथनिअ मंडी में सरसों का भाव 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल 
अलवर की बरोडमेव् मंडी में सरसों का भाव 8491 से 8881 रुपये प्रति क्विंटल 
गंगानगर की घरसाना मंडी में सरसों का भाव 8250 से 8613 रुपये प्रति क्विंटल 
टोंक की दूनी मंडी में सरसों का भाव 8090 से 8575 रुपये प्रति क्विंटल 


झालावाड़ की खानपुर मंडी में सरसों का भाव 8100 से 8725 रुपये प्रति क्विंटल 
गंगानगर की गजसिंघपुर मंडी में सरसों का भाव 8322 से 8733 रुपये प्रति क्विंटल 
बीकानेर की खाजूवाला मंडी में सरसों का भाव 8720 से 8720 रुपये प्रति क्विंटल 
हनुमानगढ़ की बतारा मंडी में सरसों का भाव 9795 से 9820 रुपये प्रति क्विंटल 
गंगानगर की सूरतगढ़ मंडी में सरसों का भाव 8495 से 8495 रुपये प्रति क्विंटल 


हरियाणा में सरसों का भाव - (haryana mandi bhav)

सिरसा की एलानाबाद मंडी में सरसों का भाव 7100 से 8448 रुपये प्रति क्विंटल 
बरवालाकी मंडी में सरसों का भाव 8780 से 9125 रुपये प्रति क्विंटल 
हिसार की हिसारी मंडी में सरसों का भाव 8900 से 8900 रुपये प्रति क्विंटल 


मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों की कीमत - (MP Sarso Mandi bhav)


श्योपुर की विजयपुर मंडी में सरसों का भाव 8490 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल 
छतरपुर की लवकुश नगर मंडी में सरसों का भाव 7580 से 7950 रुपये प्रति क्विंटल 
शिवपुरी की बराड़ मंडी में सरसों का भाव 8635 से 8635 रुपये प्रति क्विंटल 
श्योपुर की विजयपुर मंडी में सरसों का भाव 8400 से 8400 रुपये प्रति क्विंटल 
शिवपुरी की बराड़ मंडी में सरसों का भाव 8595 से 8595 रुपये प्रति क्विंटल 
सतना की सतना  मंडी में सरसों का भाव 7900 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल 
पन्ना की अजयगढ़ मंडी में सरसों का भाव 8300 से 8400 रुपये प्रति क्विंटल 
भिंड कीगोहद मंडी में सरसों का भाव 8310 से 8405 रुपये प्रति क्विंटल 
भिंड की लहर मंडी में सरसों का भाव 8245 से 8245 रुपये प्रति क्विंटल 


उत्तर प्रदेश में सरसों की कीमत - (UP sarso Mandi Rate)


अयोध्या की ऐओध्य मंडी में सरसों का भाव 7000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल 
सोनभद्र की राबर्ट्सगंज मंडी में सरसों का भाव 7500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल 
हमीरपुर की मौदाहा मंडी में सरसों का भाव 7500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल 
महोबा की चरखारी मंडी में सरसों का भाव 6500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल 
बाराबंकी की बाराबंकी  मंडी में सरसों का भाव 7500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल 


गाजीपुर की युसुफपुर मंडी में सरसों का भाव 6500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल 
लखनऊ की लखनऊ मंडी में सरसों का भाव 7500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल 
आगरा की जगनैर मंडी में सरसों का भाव 9000 से 9100 रुपये प्रति क्विंटल 
कानपुर की  कानपुर  मंडी में सरसों का भाव 5400 से 5400 रुपये प्रति क्विंटल 
हमीरपुर की भरुआसुमेरपुर मंडी में सरसों का भाव 8000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल 


महाराष्ट्र की मंडियों में सरसों का भाव - 

लातूर की औसा मंडी में सरसों का भाव 6801 से 6801 रुपये प्रति क्विंटल 
मुंबई की मुंबई मंडी में सरसों का भाव 9000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल 

प्रश्न .1 - साल 27-2028 के लिए सरसों का MSP कितना है? 
रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए सरसों का MSP 6,613 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

प्रश्न .2 - देशभर की मंडियों में आज सरसों का औसत भाव कितना है?
लगभग सभी मंडियों में सरसों का औसत भाव 8500 रुपये प्रति क्विंटल के है। 

प्रश्न .3 - क्या सरसों का भाव 10 हजार रुपये क्विंटल होगा?
यह बाजार में सरसों की मांग और आपूर्ति पर निर्भर करेगा।

प्रश्न .4 - सरसों तेल का भाव क्या है? 
सरसों तेल की कीमत 180 से बढ़कर 240 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

प्रश्न .5 -सरसों में तेजी आने के पीछे का कारण है? 
कमजोर आवक, तेज मांग और आपूर्ति पूरी नहीं होना।